shishu-mandir

आँल वेदर रोड़ के मलवे को डाला जा रहा है नदियों व खेतों में एनजीटी से शिकायत करेंगे,जिला पंचायत सदस्य जगत मर्तोलिया

उत्तरा न्यूज डेस्क
2 Min Read

उत्तरा न्यूज पिथौरागढ़। राज्य स्थापना दिवस पर टनकपुर से पिथौरागढ़ तक बने आल वेदर मोटर मार्ग में मलवा व पत्थर नदी, नालै, जंगल, खेतो में जबरन डालकर पर्यावरण का नाश करने की शिकायत एन.जी.टी. में करने का ऐलान जिप सदस्य जगत मर्तोलिया ने किया|

new-modern
gyan-vigyan

उन्होंने कहा हजारों मछली, जीव, जन्तु तथा वृक्षों की हत्या करने का मामला वे दोषियों को सजा मिलने तक उठाते रहेंगे, कहा कि प्रशासन व एन.एच. के अफसरों को भी छोड़ा नहीं जाएगा|

saraswati-bal-vidya-niketan

जिला पंचायत सदस्य जगत मर्तोलिया ने कहा कि जनता ने हमें चौकीदारी के लिए भेजा है| आज सुबह आलवेदर मोटर मार्ग का निरीक्षण करते हुए जो भयावह स्थिति देखी वे भौचक्के रह गए|

मर्तोलिया ने कहा कि चम्पावत व पिथौरागढ़ के वर्तमान व पूर्व के जिलाधिकारियों ने क्या देखा,यह आश्चर्य की बात है. कुमांयू आयुक्त ने भी निरीक्षण के दौरान बड़ी बड़ी बाते की थी, उसका भी कोई असर दिखाई नहीं दे रहा है, मर्तोलिया ने कहा कि जनप्रतिनिधियों के तो ठेकेदारी में प्रत्यक्ष व अप्रत्यक्ष भागेदारी है,इसलिए उनसे न्याय व नियम लागू करवाने की आशा करना बैकार है| निरीक्षण के दौरान लिए गये चित्रो ने व्यवस्था की पोल खोल दी है. करोड़ो रुपये मलवा व पत्थर को डंम्पिग जौन में डालने के नाम पर खर्च हुए है, वह धन किसकी जैब में गया यह भी बताया जाय जनता को|


दो जिलो के पर्यावरण को जो नुकसान पहुंचा है, उससे हिमालय के भविष्य को खतरा पैदा हो गया है.मर्तोलिया ने कहा कि जिप सदस्य बनने के बाद वे जिले के भीतर कहीं का भी इस तरह का मामला होने पर उसे अंजाम तक ले जाएंगे. कहा कि हम आज पर्यावरण के इस तरह के मामलों को गंभीरता से नहीं लेते है तो आने वाली पीढ़िया हमें कभी भी माफ नहीं करेंगी|

मर्तोलिया ने कहा कि वे चुप नहीं बैठेंगे| दिल्ली जाकर एन.जी.टी.में इस मामले को दर्ज करवा कर एक मिशाल पेश करेंगे|