अजेय कुमार बने राजस्थान बीजेपी के नए प्रदेश महामंत्री

नई दिल्ली/जयपुर। भारतीय जनता पार्टी (BJP) के केंद्रीय नेतृत्व ने राजस्थान संगठन में एक बेहद महत्वपूर्ण और हाई-प्रोफाइल संगठनात्मक नियुक्ति की है। भाजपा के राष्ट्रीय…

ajey kumar

नई दिल्ली/जयपुर। भारतीय जनता पार्टी (BJP) के केंद्रीय नेतृत्व ने राजस्थान संगठन में एक बेहद महत्वपूर्ण और हाई-प्रोफाइल संगठनात्मक नियुक्ति की है। भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन जी के निर्देशानुसार, श्री अजेय कुमार को राजस्थान प्रदेश भारतीय जनता पार्टी का नया प्रदेश महामंत्री (संगठन) नियुक्त किया गया है। पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव एवं मुख्यालय प्रभारी अरुण सिंह के हस्ताक्षरों से सोमवार, 1 जून 2026 को इस एक नियुक्ति पत्र जारी किया गया है।

25


दिल्ली स्थित भाजपा केंद्रीय मुख्यालय से जारी इस पत्र के अनुसार अजेय कुमार की यह नियुक्ति तत्काल प्रभाव से लागू होगी। राजस्थान में संगठन को और अधिक मजबूत व धारदार बनाने के उद्देश्य से केंद्रीय आलाकमान ने यह बड़ा फैसला लिया है।



उल्लेखनीय है कि उत्तराखण्ड के बहुचर्चित अंकिता भंडारी हत्याकांड के दौरान भी अजेय कुमार का नाम देश और प्रदेश की सुर्खियों में आया था। उस दौरान वनन्तरा रिसॉर्ट मामले में ‘कथित वीआईपी’ (VIP) के नाम को उजागर करने की मांग को लेकर भारी राजनीतिक और सामाजिक जनाक्रोश फूटा था।

इसी पृष्ठभूमि में अभिनेत्री उर्मिला सनवार ने सार्वजनिक रूप से आरोप लगाया था कि अंकिता भंडारी हत्याकांड मामले में अजेय कुमार और तत्कालीन भाजपा प्रदेश प्रभारी दुष्यंत गौतम भी संलिप्त हैं।
इस बयान और कथित वीआईपी थ्योरी के बाद पूरे प्रदेश में इन बड़े नेताओं के नामों को लेकर भारी सियासी घमासान और विवाद खड़ा हो गया था। अब इसी बीच भाजपा केंद्रीय नेतृत्व ने उन्हें राजस्थान जैसे बड़े राज्य का संगठन महामंत्री बनाकर बड़ी जिम्मेदारी सौंपी है।अजेय कुमार को राजस्थान भेजे जाने को लेकर उत्तराखण्ड में सोशल मीडिया पर तरह-तरह की चर्चाएं है।

Leave a Reply