खबरें अब पाए whatsapp पर
Join Now
पिथौरागढ़। अग्निपथ भर्ती योजना के अन्तर्गत जनपद पिथौरागढ़ और चम्पावत के अभ्यार्थियों की भर्ती आगामी 5 सितम्बर से 12 सितम्बर 2022 के बीच जनरल बीसी जोशी आर्मी पब्लिक स्कूल, पिथौरागढ़ में प्रस्तावित है।
कार्यवाहक भर्ती निदेशक, सेना भर्ती कार्यालय, पिथौरागढ़ के हवाले से जिलाधिकारी डॉ आशीष चौहान ने बताया कि इस भर्ती रैली के जनपद में सफल संचालन के लिए मुख्य सचिव उत्तराखंड डा एसएस संधु ने भी निर्देश दिए हैं। इसके तहत जनपद में आगामी 5 सितम्बर से प्रस्तावित अग्निपथ भर्ती रैली को संपन्न कराने के लिए जिलाधिकारी ने नोडल अधिकारी नामित किये हैं।
इसमें अपर जिलाधिकारी फिंचाराम चौहान को समन्वयक अधिकारी, उप जिलाधिकारी पिथौरागढ़ को नोडल अधिकारी व पुलिस उपाधीक्षक पिथौरागढ़ को नोडल अधिकारी कानून व्यवस्था नामित किया गया है। जिलाधिकारी ने नोडल अधिकारियों को निर्देश दिए हैं कि वे सेना और अन्य संबंधित विभागीय अधिकारियों से समन्वय स्थापित कर भर्ती रैली के सफल संपादन को आवश्यक कार्यवाही करना सुनिश्चित करें।