फर्जी नंबर प्लेट लगाकर सड़क पर दौड़ रही थी थार, पुलिस ने धर दबोचा

जनपद में अपराधों की रोकथाम के लिए वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉ. मंजूनाथ टीसी के निर्देशन में चलाए जा रहे विशेष अभियान “ऑपरेशन प्रहार” के तहत…

Police seize Mahindra Thar with forged number plate
Chat-GPT-Image-May-15-2026-07-48-08-PM

जनपद में अपराधों की रोकथाम के लिए वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉ. मंजूनाथ टीसी के निर्देशन में चलाए जा रहे विशेष अभियान “ऑपरेशन प्रहार” के तहत पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी है। पुलिस ने एक ऐसी महिंद्रा थार को पकड़ा है, जो दूसरी गाड़ी की नंबर प्लेट लगाकर सड़कों पर दौड़ रही थी।

25


चेकिंग के दौरान पकड़ी गई धोखाधड़ी
दिनांक 04 मई 2026 को प्रभारी निरीक्षक अरुण कुमार सैनी के नेतृत्व में पुलिस टीम नयाँगांव तिराहे के पास सघन वाहन चेकिंग कर रही थी। इसी दौरान एक काले रंग की संदिग्ध महिंद्रा थार को रोकने का संकेत दिया गया। पुलिस को देख चालक ने गाड़ी छोड़कर भागने का प्रयास किया, लेकिन मुस्तैद पुलिस टीम ने उसे मौके पर ही दबोच लिया।


जांच में हुआ बड़ा खुलासा
पकड़े गए आरोपी ने अपना नाम जसपाल सिंह उर्फ सोनू (निवासी ग्राम बैलपोखरा, कालाढूंगी) बताया। पुलिस जांच में आरोपी वाहन के कोई भी वैध कागजात पेश नहीं कर सका। वही गाड़ी पर लगी नंबर प्लेट UK 04 AF 6111 को जब ई-चालान मशीन से चेक किया गया, तो पता चला कि यह नंबर किसी अन्य व्यक्ति के नाम पर दर्ज है।

पूछताछ में आरोपी ने कबूल किया कि उसने अपने साथी प्रभजोत की मदद से गाड़ी की असली नंबर प्लेट (UK 12 F 0005) बदलकर दूसरी प्लेट लगाई थी, ताकि असली मालिक की नजरों से बचा जा सके। पुलिस ने आरोपी जसपाल सिंह को धोखाधड़ी के आरोप में धारा 318(4) BNS के अंतर्गत गिरफ्तार कर लिया है। वाहन को जब्त कर थाना कालाढूंगी में FIR संख्या 42/2026 पंजीकृत की गई है।

आरोपी को न्यायालय में पेश किया जा रहा है, जबकि उसके फरार साथी प्रभजोत की तलाश जारी है।
पुलिस टीम में उप निरीक्षक राजवीर सिंह नेगी, अपर उप निरीक्षक जयपाल सिंह,कांस्टेबल अमनदीप सिंह और मनोज द्विवेदी शामिल रहे।