Champawat- जिले में मानसून के मौसम के लेकर प्रशासन सतर्क, जारी हुए आवश्यक संपर्क नंबर

चंपावत। मानसून के मौसम के दौरान पर्वतीय जिलों में विभिन्न प्रकार की प्राकृतिक आपदाएं घटित होती हैं। इसी के मद्देनजर चंपावत जिले (Champawat) में किसी…

Chat-GPT-Image-May-15-2026-07-48-08-PM

5d664e121c0e18326dc79cf1ddb1df9f

25

चंपावत। मानसून के मौसम के दौरान पर्वतीय जिलों में विभिन्न प्रकार की प्राकृतिक आपदाएं घटित होती हैं। इसी के मद्देनजर चंपावत जिले (Champawat) में किसी भी प्रकार की आपदा से बचाव के लिए जिला प्रशासन तैयारी कर रहा है। जानकारी के अनुसार अग्रिम आदेशों तक समस्त जिला स्तरीय अधिकारियों के अवकाश में जाने पर तत्काल प्रभाव से रोक लगाई गई है।

जिलाधिकारी/ अध्यक्ष जिला आपदा प्रबंधन प्राधिकरण विनीत तोमर ने बताया कि केवल विषम परिस्थितियों में अधिकारियों को अवकाश स्वीकृत किए जाएंगे तथा अवकाश में जाने की सूचना अनिवार्य रुप से जिला आपदा कंट्रोल रूम को उपलब्ध कराई जाए। उन्होंने कहा कि उक्त आदेश तत्काल प्रभाव से लागू होंगे।

जिला सूचना अधिकारी, चम्पावत ने बताया है कि जनपद की समस्त तहसीलों में आपदा कंट्रोल स्थापित किए गए हैं। प्राकृतिक आपदा से होने वाली क्षति को तत्काल तहसील स्तरीय एवं जनपद स्तरीय आपदा कंट्रोल रूम में दर्ज किया जा सकता है। 

जिला आपदा प्रबंधन अधिकारी मनोज पांडे ने बताया कि तहसील स्तरीय तथा जिला स्तरीय आपदा कंट्रोल रूम की  के दूरभाष नंबर जारी किए गए हैं तथा किसी भी प्रकार की आपदा में जनता इन नंबरों पर संपर्क कर सकती है।

यह हैं आवश्यक नंबर-

जिला आपदा कंट्रोल रूम, चंपावत 05965 -230819/ 230703 (1077 टोल फ्री),
7895318895 व्हाट्सएप, 9917384226, 9758865458, 8126360465

तहसील चम्पावत 6397374138, 7456015714,
8394075014

तहसील लोहाघाट 7900381128, 
7249977720

तहसील पाटी
9458148878,
7351303430

तहसील श्री पूर्णागिरि (टनकपुर)

7456015119, 7252958795