अपनों पर ऐसिड अटैक करने वाला 2 माह 20 दिन बाद गिरफ्तार

वांछित अभियुक्त को कोतवाली अल्मोड़ा पुलिस ने किया गिरफ्तार अल्मोड़ा:- 10 सितंबर को नशे की हालत में अपने भाई के परिवार पर एसिड फैंकने वाले…

वांछित अभियुक्त को कोतवाली अल्मोड़ा पुलिस ने किया गिरफ्तार

21e7b59e-b909-45ce-800c-4b81d0841272 25

IMG 20181130 WA0039

अल्मोड़ा:- 10 सितंबर को नशे की हालत में अपने भाई के परिवार पर एसिड फैंकने वाले को पुलिस ने दो माह 20 दिन बार गिरफ्तार कर लिया है| इस Noघटना में घायल एक महिला की मौत होने के बाद पीड़ित पक्ष सहित पूरे गांव में रोष पैदा हो गया था|
मामले की तहरीर शेर सिंह पुत्र लक्ष्मण सिंह निवासी ग्राम दशौं पो- नगरखान अल्मोड़ा ने राजस्व क्षेत्र डालाकोट में दी थी | जिसके अनुसार रघुनाथ सिंह पुत्र लक्ष्मण सिंह द्वारा उसके परिवारजनों के ऊपर तेजाब डाल दिया था| अभियोग की विवेचना राजस्व क्षेत्र से स्थानानतरित होकर उ0नि0 देवेन्द्र सामंत थाना कोतवाली अल्मोड़ा द्वारा की जा रही है | उक्त अभियोग में शुक्रवार को उ0नि0 देवेन्द्र सामंत कानि0 किरन मेहता, पवन कुमार ने अभियुक्त रघुनाथ सिंह पुत्र लक्ष्मण सिंह निवासी ग्राम- दशौं पो- नगरखान अल्मोड़ा को उसके घर से गिरफ्तार कर वैधानिक कार्यवाही की जा रही हैं। अरुण कुमार वर्मा प्रभारी निरीक्षक कोतवाली अल्मोड़ा ने बताया की आरोपी रघुनाथ सिंह ने अपने किये गये अपराध को स्वीकार किया है तथा इससे पूर्व भी शेर सिंह व आरोपी रघुनाथ  सिंह के मध्य रास्ते को लेकर पारिवारिक कलह हुआ था जिसमें रघुनाथ सिंह ने शेर सिंह का हाथ तोड़ दिया बाद में गांव के लोगों के कहने व समझाने पर दोनों ने आपस में समझौता कर लिया। फिर भी कलह शांत न होने पर रघुनाथ सिंह ने क्रोध में आकर अपने घर में रखे तेजाब से शेर सिंह व उसके परिवार पर ऐसिड (तेजाब) से हमला कर दिया।