आम आदमी पार्टी ने प्रदेश सरकार को घेरा, महंगाई बेरोज़गारी और जोशीमठ आपदा पर उठाए सवाल

कोटद्वार। उत्तराखंड में आम आदमी पार्टी ने केन्द्र सरकार व उत्तराखंड सरकार पर आम जनता के प्रति लचर रवैया अपनाने का आरोप लगाया है। कहा…

कोटद्वार। उत्तराखंड में आम आदमी पार्टी ने केन्द्र सरकार व उत्तराखंड सरकार पर आम जनता के प्रति लचर रवैया अपनाने का आरोप लगाया है। कहा कि जनता अब डबल इंजन की सरकार की नीतियों से परेशान हो चुकी है। आज जनता महंगाई, बेरोज़गारी से परेशान हैं लेकिन जनता के हित में सरकार कोई कदम नहीं उठा रही है।

21e7b59e-b909-45ce-800c-4b81d0841272 25

पार्टी के प्रदेश संगठन समन्वयक जोत सिंह बिष्ट ने कहा कि जनता डबल इंजन की सरकार से त्रस्त हो चुकी है। चाहे वह भर्ती घोटाले हों या जोशीमठ त्रासदी। दोनों ही मोर्चों पर डबल इंजन सरकार विफल रही है। कहा आज प्रदेश का नौजवान बेरोजगारी की मार झेल रहा है। वहीं एनटीपीसी ने पूरे पहाड़ों को दरका कर रख दिया है, और उससे प्रभावितों के लिए सरकार की कोई ठोस नीति भी नजर नहीं आ रही है।

बताया कि आगामी नगर निगम चुनावों में पार्टी अपने उम्मीदवार खड़े करेगी, और संगठन के पदाधिकारी व कार्यकर्ता घरघर जाकर प्रचार करेंगे और पार्टी को जितायेंगे। विधि प्रकोष्ठ के प्रदेश अध्यक्ष अरविन्द वर्मा ने कहा कि नगर निगम चुनाव में आम आदमी पार्टी भारी जीत दर्ज करेगी। इस मौके पर पूर्व कांग्रेस नेत्री पूजा त्यागी ने दस अन्य कांग्रेस महिला कार्यकर्ताओं के साथ आम आदमी पार्टी का दामन थामा।