Pithoragarh- महंगाई के खिलाफ आप ने किया प्रदर्शन, भाजपा सरकार पर किया हमला

AAP demonstrated against inflation, Attacked on BJP government पिथौरागढ़ सहयोगी, 30 अक्टूबर 2020पिथौरागढ़ (Pithoragarh) बढ़ती महंगाई के खिलाफ आम आदमी पार्टी कार्यकर्ताओं ने सिमलगैर बाजार…

AAP demonstrated against inflation, Attacked on BJP government

पिथौरागढ़ सहयोगी, 30 अक्टूबर 2020
पिथौरागढ़ (Pithoragarh) बढ़ती महंगाई के खिलाफ आम आदमी पार्टी कार्यकर्ताओं ने सिमलगैर बाजार में भाजपा सरकार के खिलाफ नारेबाजी करते हुए प्रदर्शन किया। उन्होंने कहा कि बेरोजगारी की मार झेल रहे लोगों को महंगाई की मार देकर भाजपा ने कमर तोड़ने का काम किया है।

21e7b59e-b909-45ce-800c-4b81d0841272 25

pithoragarh- सीएम स्वरोजगार योजना में 28 आवेदन सरलीकृत

शुक्रवार को आप नेता सुरेश जोशी के नेतृत्व में सिमलगैर बाजार में महंगी सब्जी को हाथ में लेकर आप कार्यकर्ताओं ने प्रदर्शन किया। जोशी ने कहा कि सब्जी के दाम आसमान पहुंच चुके हैं और सरकार को कोई लेना देना नहीं है।

आम आदमी पहले से बेरोजगारी की मार झेल रहा है। लॉकडाउन में लोगों को राहत देने की बजाय भारतीय जनता पार्टी की सरकार में लोगों की जेब में डाका डालने का काम किया गया है।

महिला विंग प्रभारी एड. सरोज देउपा ने कहा कि सब्जियों के दाम बढ़ने से महिलाओं का रसोई का बजट बिगड़ गया है और लोग परेशान हैं। ऐसे में सरकार ने संवेदनशीलता दिखाते हुए दाम कम रखने चाहिए थे लेकिन सरकार के पास कोई ठोस नीति नहीं है।

Pithoragarh- अटल उत्कृष्ट विद्यालय के रूप में संचालित होगा जीआईसी देवलथल

प्रदर्शन में धीरज जोशी, शंकर राम, कैलाश कठा यत, विनय भाटिया, दीपक कुमार, भावना शर्मा, रितु, संजय कुमार, जाकिर, नीरज, शाहिद हुसैन, मुबारक हुसैन, विनोद जोशी आदि कार्यकर्ता शामिल थे।

कृपया हमारे youtube चैनल को सब्सक्राइब करें

https://www.youtube.com/channel/UCq1fYiAdV-MIt14t_l1gBIw/