अल्मोड़ा नगर व्यापार मंडल के पदाधिकारियों को प्रदेश अध्यक्ष ने दिलाई शपथ, कहा व्यापार मंडल व्यवसायिक व सामाजिक समस्याओं के निराकरण में सदैव आगे

State President administered the oath to the officials of Almora nagar Business Board

State President administered the oath to the officials of Almora nagar Business Board,

21e7b59e-b909-45ce-800c-4b81d0841272 25

अल्मोड़ा, 18 अक्टूबर 2020- अल्मोड़ा नगर व्यापार मंडल के निर्वाचित पदाधिकारियों को रविवार को शपथ दिलाई गई|

माल रोड स्थित सुनीता वैकेंट हॉल में शपथ ग्रहण समारोह आयोजित हुआ । निर्वाचन संपन्न होने के 9 माह बाद शपथ ग्रहण समारोह का आयोजन हुआ , जिसमें प्रदेश अध्यक्ष नवीन वर्मा ने पदाधिकारियों को शपथ दिलाई।

Oath

कार्यक्रम की शुभारंभ अतिथियों ने दीप जलाकार किया। जिसके बाद प्रांतीय उद्योग व्यापार मंडल के प्रदेश अध्यक्ष नवीन वर्मा ने पदाधिकारियों को शपथ दिलाई और प्रशस्ति पत्र भेंट किये।
उन्होंने कहा कि व्यापारी हमेशा व्यापार हितों के साथ ही सामाजिक समस्याओं के निराकरण में आगे रहते हैं| कोरोना संक्रमण काल में भी व्यापारियों ने जिस तरह एक सहयोगी की भूमिका निभाई वह अतुलनीय है|

Oath
फोटो- कार्यक्रम में मंचासीन अतिथिगण

उन्होंने नव निर्वाचित पदाधिकारियों से व्यापारियों के हित में काम करने का भी आह्वान किया।
डिप्टी स्पीकर रघुनाथ सिंह चौहान ने भी नए व्यापार मंडल को शुभकामनाएं दी और सभी व्यापारियों से समाजिक हितों की रक्षा के लिए आगे आने का आह्वान किया|
इस मौके पर नगर अध्यक्ष सुशील साह, वरिष्ठ उपाध्यक्ष राजेंद्र प्रसाद, कनिष्ठ उपाध्यक्ष प्रत्येश पांडे, महिला उपाध्यक्ष अनिता रावत, महासचिव मयंक बिष्ट, कोषाध्यक्ष कार्तिक साह, अमन नज्जौन सहित अन्य पदाधिकारियों सदस्यों को भी शपथ दिलाई।

IMG 20201018 172917

कार्यक्रम की अध्यक्षता जिला प्रभारी और प्रदेश उपाध्यक्ष किशन गुरुरानी और संचालन मनीष जोशी ने किया। इस कार्यक्रम में विस उपाध्यक्ष रघुनाथ सिंह चौहान, पालिकाध्यक्ष प्रकाश चंद्र जोशी, प्रदेश प्रचार मंत्री नवनीत राणा, संगठन मंत्री चंद्र शेखर, जितेंद्र भसीन, डीसीबी अध्यक्ष ललित लटवाल, यूसीडीएफ के उपाध्यक्ष दीप डांगी, गिरीश मल्होत्रा, कैलाश गुरुरानी, बागेश्वर जिलाध्यक्ष बलवंत सिंह नेगी, नगर अध्यक्ष हरीश सोनी, अनिल कार्की, पूर्व विधायक मनोज तिवारी, मनोज अरोड़ा, सूरज साह, त्रिलोचन जोशी, अरुण वर्मा, पूर्व नगर अध्यक्ष भैरव गोस्वामी, दर्शन रावत, पूरन रौतेला , अजय बोरा, हेम तिवारी,प्रकाश रावत,मीना भैसोड़ा, अभय साह आदि लोग मौजूद थे।