बिग ब्रेकिंग- मध्यप्रदेश में बड़ा सियासी उलटफेर, भाजपा बना सकती है सरकार

Newsdesk Uttranews
1 Min Read

इस होली पर मध्यप्रदेश सरकार में बड़ा राजनीतिक उलटफेर देखा जा रहा है। कांग्रेस के बड़े नेता ज्योतिरादित्य सिंधिया ने कांग्रेस पार्टी से इस्तीफा दे दिया है जिसके बाद मध्यप्रदेश में कमलनाथ सरकार की दिक्कतें बढ़ गई है। जानकारी के मुताबिक 19 विधायकों ने भी अपने इस्तीफे राज्यपाल को प्रेषित कर दिए हैं।

new-modern

जानकारी के मुताबिक इस्तीफे के बाद ज्योतिरादित्य सिंधिया भाजपा पार्टी को ज्वाइन कर सकते हैं और भाजपा उन्हें मध्य प्रदेश से राज्यसभा सांसद बना सकती है। अटकलें लगाई जा रही है कि उन्हें केन्द्रीय मंत्रिमंडल मे स्थान भी दिया जा सकता है। कांग्रेस के पास आवश्यक संख्याबल न होने की स्थिति में अब भारतीय जनता पार्टी का भी प्रयास है कि मध्यप्रदेश में शिवराज सिंह के मार्गदर्शन में सरकार बनाई जाए।

https://uttranews.com/check-weather-our-school-is-affiliated-from-cbsc-or-not/