चौखुटिया के हरीश उपाध्याय बने विदेश व्यापार महानिदेशक,क्षेत्र में हर्ष की लहर

अल्मोड़ा जनपद के चौखुटिया खनूली निवासी हरीश चंद्र उपाध्याय पुत्र स्व कैलाश चंद्र उपाध्याय के सयुक्त महानिदेशक विदेश व्यापार बनने पर क्षेत्र में खुशी की…

Screenshot 2026 04 23 21 45 09 22 7352322957d4404136654ef4adb64504

25

अल्मोड़ा जनपद के चौखुटिया खनूली निवासी हरीश चंद्र उपाध्याय पुत्र स्व कैलाश चंद्र उपाध्याय के सयुक्त महानिदेशक विदेश व्यापार बनने पर क्षेत्र में खुशी की लहर है।


हरीश ने वाणिज्य एवं उद्योग मंत्रालय भारत सरकार में विदेश व्यापार महानिदेशालय में इस पदोन्नति का पद ग्रहण किया।


13 अप्रैल को राष्ट्रपति भवन से केंद्रीय सेवा पदोन्नति के तहत यह सूची जारी की गई। खनूली गांव के ग्राम प्रधान सहित क्षेत्र के विभिन्न जन प्रतिनिधियों व सामाजिक कार्यकर्ताओं ने से क्षेत्र के लिए गर्व का विषय बताया और कहा कि इस छोटे से ग्रामीण कस्बे को श्री उपाध्याय ने अपनी प्रतिभा से गौरान्वित किया है।

वह न केवल युवाओं के प्रेरणा स्रोत बने वरन् उन्होंने पहाड़ के लोगों के परिश्रम की गाथा को आगे बढ़ाया है।


क्षेत्र के सामाजिक कार्यकर्ता जगदीश पाण्डे, पूर्व जिला पंचायत सदस्य राधा पाण्डे, गोपाल मासीवाल, शंकर सिंह रावत, महेश लाल वर्मा, दीपा मासीवाल,संतोष मासीवाल,कैलाश पाण्डेय, बसंत उपाध्याय, धीरज उपाध्याय, मोहन राम, प्रकाश उपाध्याय, कैलाश पाण्डेय सहित कई लोगों ने उन्हें शुभकामनाएं दी ।
और कहा कि उनके क्षेत्र में आने पर कार्यक्रम आयोजित कर उनका भव्य स्वागत किया जाएगा।