जिला व्यापार मंडल ने किया शोक सभा (Condolence) का आयोजन

जिला व्यापार मंडल ने किया शोक सभा (Condolence) का आयोजन

शोक सभा (Condolence) में मृतकों की आत्मा की शांति के लिए की प्रार्थना

अल्मोड़ा। जिला व्यापार मंडल के पदाधिकारियों ने नगर के एक होटल में शोक सभा (Condolence) का आयोजन किया। सभा ​में नगर के वरिष्ठ व्यापारी, रंगकर्मी व समाजसेवी चंद्रशेखर पाण्डे तथा शहर के प्रतिष्ठित व्यापारी मोहन सिह कनवाल के पुत्र राहुल कनवाल के निधन पर शोक व्यक्त किया।

21e7b59e-b909-45ce-800c-4b81d0841272
awasiya vishvvidhyalaya

व्यापार मंडल पदाधिकारियों ने 2 मिनट का मौन धारण किया तथा दोनों की आत्माओं की शांति की प्रार्थना की। इस दौरान वक्ताओं ने कहा कि बीते दिवस नगर से वरिष्ठ व्यापारी, संस्कृति प्रेमी व रंगकर्मी चंद्रशेखर पांडे का आकस्मिक निधन हो गया। कहा कि वह शहर के वरिष्ठ व्यापारी थे। उनका निधन नगर के लिए एक अपूर्णीय क्षति है।

वहीं, बीते दिनों एक कार हादसे में नगर के वरिष्ठ व्यवसाई मोहन सिह कनवाल के पुत्र के निधन पर भी पदाधिकारियों ने शोक (grief) जताया। व्यापारियों ने ने कहा कि वह इस दुख की घड़ी में व्यापार मंडल दुखी परिवारों के साथ खड़ा है।

इस अवसर पर जिलाध्यक्ष हरेंद्र वर्मा, जिला महामंत्री कमल गुप्ता, सूरज साह, दीप लाल साह, दिनेश गोयल, मोतीलाल वर्मा, राजीव भसीन, जोगेन्दर निरंकारी, श्याम लाल साह, ललित कार्की, अनूप गुप्ता, त्रिलोचन जोशी, मनोज वर्मा, तारा चन्द्र जोशी, कार्यकारी अध्यक्ष संजय अग्रवाल, संयुक्त महामंत्री विनीत बिष्ट, कोषाध्यक्ष दिनेश मठपाल, उपाध्यक्ष हरि कृष्ण खत्री, दीप जोशी, मुमताज कश्मीरी, दीप चन्द्र जोशी, प्रताप कनवाल, मनोज सनवाल, चम्पा जोशी, कमल बिष्ट, दीपक साह, मनोज जोशी, शरद अग्रवाल, विजय भट्ट, मदन डांगी, मनोज पटवा, प्रकाश जोशी, संजीव गुप्ता, राकेश तिवारी, शहबाज अंसारी, प्रमोद पवार, एजाज अख्तर, सुमित सोनकर, देवेंद्र बिष्ट, रोहित साह, पूर्व उपाध्यक्ष दीपक वर्मा, चन्दन लटवाल, पूर्व महासचिव मनोज पवार, कंचन बिष्ट, नवीन रस्तोगी, अंकित पाण्डे, राजेश वर्मा पूर्व व्यापार मंडल उपसचिव वकुल साह ललित लटवाल,चन्दन गैड़ा, रक्षित कार्की, लीला कार्की,अक्षित पांडे, राहुल वोहरा, विपुल वोहरा, कमल वर्मा आदि लोग मौजूद थे।

Biometric machine
Biometric machine

उत्तरा न्यूज की फीड व्हटशप पर पाने के लिए 9456732562, 9412976939 और 9639630079 पर ‘फीड’ लिख कर भेंजे…..
आप हमारे फेसबुक पेज https://www.facebook.com/www.uttranews व न्यूज ग्रुप https://www.facebook.com/groups/766534536785751 से भी जुड़कर अपडेट प्राप्त करें.
यूट्यूब पर सबसे पहले अपडेट पाने के लिए youtube चैनल को सबस्क्राइब करें https://www.youtube.com/channel/UCq1fYiAdV-MIt14t_l1gBIw/
हमारे टेलीग्राम चैनल से जुड़े https://t.me/s/uttranews1