भाजपा में संगठन चुनावों की कसरत शुरू

भाजपा अल्मोडा जनपद इकाई संगठन चुनावों की कसरत शुरू

चुनाव प्रभारी प्रदेश मंत्री बलबीर ने मंडल अध्यक्षों तथा चुनाव प्रभारियों को दी जानकारियां
    

रानीखेत सहयोगी। भाजपा जनपद अल्मोडा इकाई संगठन चुनावों की तैयारियां शुरू हो गईं हैं। इस समबंध में चुनाव प्रभारी प्रदेश मंत्री बलबीर ने मंडल अध्यक्षों तथा चुनाव प्रभारियों को अनेक जानकारियां से अवगत करायां तथा आपसी रायशुमारी और एकजुटता से चुनाव संपन्न कराने पर जोर दिया। 
    भाजपा जिला महामंत्री प्रेम शर्मा ने जानकारी देते बताया कि पार्टी के जनपद अल्मोडा इकाई संगठन चुनावों की तैयारियां शुरू हो गईं हैं। इस संबंध में   मजखाली में एक बैठक समपन्न हुई।

21e7b59e-b909-45ce-800c-4b81d0841272
IMG 20191125 WA0025

जिसमें चुनाव प्रभारी, पार्टी प्रदेश मंत्री बलबीर ने मंडल अध्यक्षों व मंडल चुनाव प्रभारियों को अनेक जानकारियो से अवगत करायां और संगठन चुनावो को आपसी रायशुमारी एवं एकजुटता से संपन्न कराने पर जोर दिया। जिला सह चुनाव प्रभारी कुंवर सिंह गोसाई ने लोकतांत्रिक तरीके से सभी मंडलों में चुनाव संपन्न कराए जाने की बात कही। बैठक के मध्य मंडल वार चुनाव की तिथियां तय की गई तथा जिलाध्यक्ष गोविंद पिल्खवाल ने सभी मंडलों में निर्धारित तिथि तक चुनाव संपन्न कराने को कहा। बैठक का संचालन जिला महामंत्री प्रेम शर्मा व रवि रौतेला ने संयुक्त रुप से किया। 

IMG 20191124 WA0026


      इस मौके पर पूर्व जिलाध्यक्ष मदन सिंह महरा, अनिल शाही, रवि रौतेला,सुभाष पांडे सहित सभी मंडलों के अध्यक्ष व प्रभारी मौजूद थे।