रामकृष्ण कुटीर अल्मोड़ा में चल रहा है आध्यात्म शिविर

श्री रामकृष्ण परमहंस की प्रेरणा से स्थापित रामकृष्ण मिशन की रामकृष्ण कुटीर अल्मोड़ा शाखा में हर वर्ष आध्यात्मिक शिविर आयोजित किया जाता है। इसी श्रृंखला…

ramkrishna kuteer almora

25

श्री रामकृष्ण परमहंस की प्रेरणा से स्थापित रामकृष्ण मिशन की रामकृष्ण कुटीर अल्मोड़ा शाखा में हर वर्ष आध्यात्मिक शिविर आयोजित किया जाता है।


इसी श्रृंखला में इस वर्ष दूसरी बार अध्यात्म चिंतन किया जा रहा है। 28 मई से 30 मई 2026 तक चलेगा।


प्रातः काल 6बजे मंगल आरती,पूजा तथा भजन आयोजित किए गए मंदिर में ध्यान भी किया गया
उसके पश्चात शिवानंद सभागार में कार्यक्रम आयोजित किया गया।ब्रह्मचारी साधुओं ने शांति पाठ किया। रामकृष्ण मिशन के अतिथि साधु संतों,देश विदेश से आये प्रतिभागियों और भक्तजनों का आश्रम अध्यक्ष स्वामी ध्रुवेशानंद जी महाराज ने स्वागत किया।


उन्होंने बताया कि स्वामी विवेकानंद जी ने अल्मोड़ा की अपनी तीन यात्राओं में इस शहर और इस क्षेत्र में गहन साधना की । काकड़ीघाट, कसार देवी,स्याही देवी,रघुनाथ मंदिर,निवेदिता कॉटेज, देवलधार, जैसी अनेक जगहें उनके आने से न केवल इतिहास में दर्ज हैं बल्कि आध्यात्मिक स्पंदन युक्त बन गई हैं।उन्हीं की इच्छा के अनुरूप यह आश्रम स्थापित किया गया जहां गुरुभाई तुरियानंद जी महाराज,शिवानंद महाराज ,राम महाराज सहित कई साधु संतों ने साधना की।


ऐसे स्थान पर ऐसी आध्यात्मिक जगह में व्यक्ति खुद ब खुद आंतरिक साक्षात्कार के लिए प्रेरित होता है।उन्होंने आगंतुक प्रतिभागियों से इस आध्यात्मिक शिविर से आत्मिक लाभ लेने की आशा की।
इसके पश्चात राष्ट्रपति पुरस्कार प्राप्त प्रख्यात गायिका सुभद्रा देसाई द्वारा भक्ति पद प्रस्तुत किये गए। संध्या के वक्त भी उनके द्वारा सुमधुर भजन संध्या आयोजित की गई।
शिविर के पहले दिन स्वामी ओंकारेशनंद ने पुनर्जन्मवाद पर,स्वामी ध्रुवेशानंद जी द्वारा रामकृष्ण वचनम्रत पर,स्वामी भीतरानंद द्वारा स्वामी विवेकानंद के अनुसार धर्मतत्व पर तथा स्वामी मायाधीशानंद द्वारा नारदीय भक्तिसूत्र विषयों पर गहन व्याख्यान दिये गए।
कार्यक्रम का संचालन किया काशी से आये स्वामी निलांजन महाराज ने।
यह शिविर आगामी 30 मई तक चलेगा जिसमें भक्ति संगीत के साथ साथ विस्तृत और गहन आध्यात्मिक चिंतन किया जाएगा।

Leave a Reply