उत्तराखण्ड आ रहे हैं राहुल गांधी: अल्मोड़ा में करेंगे रैली, पौड़ी में अग्निवीर-OROP मुद्दे पर पूर्व सैनिकों से करेंगे संवाद

देहरादून। लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष और कांग्रेस पार्टी के वरिष्ठ नेता राहुल गांधी का बहुप्रतीक्षित उत्तराखण्ड दौरा पूरी तरह फाइनल हो गया है। राहुल गांधी…

rahul gandhi

देहरादून। लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष और कांग्रेस पार्टी के वरिष्ठ नेता राहुल गांधी का बहुप्रतीक्षित उत्तराखण्ड दौरा पूरी तरह फाइनल हो गया है। राहुल गांधी आगामी 4 और 5 जून 2026 को उत्तराखण्ड के दो दिवसीय दौरे पर आ रहे हैं। इस दो दिवसीय दौरे के दौरान वे गढ़वाल और कुमाऊं दोनों ही मंडलों का सघन भ्रमण करेंगे। वे अल्मोड़ा में जहां एक विशाल जनसभा को संबोधित करेंगे, वहीं सैन्य बाहुल्य क्षेत्र पौड़ी पहुंचकर देश की सुरक्षा और अग्निवीर जैसी संवेदनशील योजनाओं पर सैनिक परिवारों से सीधा संवाद स्थापित करेंगे।

25


कांग्रेस पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष गणेश गोदियाल ने बताया कि यह उत्तराखण्ड कांग्रेस के लिए बेहद हर्ष का विषय है। उन्होंने राहुल गांधी के मिनट-टू-मिनट और दो दिवसीय कार्यक्रमों का पूरा खाका मीडिया के सामने रखा।


4 जून: अल्मोड़ा में महा-रैली और पौड़ी में पूर्व सैनिक सम्मेलन
अल्मोड़ा में हुंकार: राहुल गांधी अपने दौरे की शुरुआत 4 जून को कुमाऊं मंडल के ऐतिहासिक नगर अल्मोड़ा से करेंगे। यहाँ वे कांग्रेस द्वारा आयोजित एक विशाल जनसभा और रैली को संबोधित कर कार्यकर्ताओं में जोश भरेंगे।


पौड़ी में पूर्व सैनिकों से संवाद: अल्मोड़ा के कार्यक्रम के ठीक बाद, उसी दिन दोपहर लगभग 3 बजे राहुल गांधी गढ़वाल मंडल के पौड़ी पहुंचेंगे। पौड़ी में राहुल गांधी एक विशेष ‘पूर्व सैनिक सम्मेलन’ में प्रतिभाग करेंगे। इस दौरान वे वीर सैनिकों और उनके परिवारों के बीच बैठकर केंद्र सरकार की विवादित ‘अग्निवीर योजना’ और ‘वन रैंक वन पेंशन’ (OROP) के मुद्दों पर गंभीर विचार-विमर्श करेंगे। कांग्रेस का मुख्य फोकस सैनिक परिवारों के दर्द को सीधे मंच देना है।


5 जून: देहरादून में दिग्गजों के साथ महा-मंथन
दौरे के दूसरे दिन यानी 5 जून को राहुल गांधी राज्य की राजधानी देहरादून पहुंचेंगे। यहाँ वे उत्तराखण्ड कांग्रेस के संगठनात्मक ढांचे को मजबूत करने के लिए एक बड़ी मैराथन बैठक लेंगे। इस बैठक में प्रदेश के सभी वरिष्ठ नेताओं, विधायकों, पूर्व विधायकों, जिला अध्यक्षों के साथ-साथ कांग्रेस के तमाम अनुषांगिक संगठनों जैसे— महिला कांग्रेस, युवा कांग्रेस, एनएसयूआई (NSUI), बुद्धिजीवी प्रकोष्ठ, अनुसूचित जाति प्रकोष्ठ, पूर्व सैनिक प्रकोष्ठ और अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ के अध्यक्षों व पदाधिकारियों से मुलाकात कर भविष्य की रणनीति तैयार करेंगे।


गणेश गोदियाल ने कार्यकर्ताओं से किया आह्वान
कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष गणेश गोदियाल ने कहा कि राहुल गांधी के इस दौरे को लेकर गढ़वाल से लेकर कुमाऊं तक पार्टी कार्यकर्ताओं में जबरदस्त उत्साह है और तैयारियां पिछले कई दिनों से युद्धस्तर पर चल रही हैं। उन्होंने प्रदेश के सभी कांग्रेस कार्यकर्ताओं, पदाधिकारियों और अग्रिम संगठनों से पुरजोर अइस दो दिवसीय विजिट को ऐतिहासिक रूप से सफल बनाने के लिए पूरी ताकत से जुटने की अपील की है।

Leave a Reply