
अल्मोड़ा: नगर आयुक्त सीमा विश्वकर्मा ने यह जानकारी देते हुए बताया कि जिला अधिकारी के मौखिक निर्देशों के क्रम में यह निर्णय लिया गया है,
अब नगर मुख्यालय से न्यू कलेक्ट्रेट, विकास भवन तक का किराया 20 रुपया निर्धारित कर दिया गया है,यह आदेश कल 12 मई से ही लागू हो जाएगा।
इस निर्णय से इन बसों में यात्रा करने वालों को काफी राहत मिलेगी लोग इस रूट पर किराया घटाने की मांग कर रहे थे। पहले इस रूट का किराया 30 रुपया प्रति यात्री था।

