राजकीय इंटर कालेज मनान की छात्रा कामाक्षी जोशी ने उत्तराखण्ड बोर्ड की 10वीं की परीक्षा में 90.6 फीसदी अंक हासिल कर परिवार व क्षेत्र का नाम रोशन किया है।
पड़ोलिया निवासी भैरव जोशी की पुत्री कामाक्षी ने यह शानदार सफलता अर्जित कर पूरे क्षेत्र का नाम रोशन किया है।
उनके पिता भैरव जोशी बाल विकास विभाग में कार्यरत हैं, पत्नी के निधन के बाद छोटे बच्चों और वृद्ध माता की देखरेख करते हुए उन्होंने बच्चों को बेहतर शिक्षा देने का भरसक प्रयास किया।
कामाक्षी भी अपनी पढ़ाई के साथ घर पर भी मदद करती है, इतनी जिम्मेदारी निभाने के बाद भी 90 फीसदी से अधिक अंक हासिल करना अपने आप में बहुत बड़ी बात है।
उनके पिता भैरव जोशी ने बताया कि कामाक्षी ने पूरे ताकुला ब्लॉक में टॉप किया है। क्षेत्र के कई लोगों ने कामाक्षी को इस सफलता पर हार्दिक बधाई दी है।



