Whats-App-Image-2026-04-02-at-4-36-29-PM shree-krishna-vidyapeethm,k

अल्मोड़ा: पंचायतों में महिलाओं के मुद्दों को भी विकास योजनाओं में करें शामिल

उत्तराखंड में 50% से अधिक महिलाएं पंचायत में नेतृत्व की भूमिका निभा रही हैं। पुरुष समाज को उनका सहयोगी बनना होगा, तभी पंचायती राज की…

IMG 20260426 WA0026

21e7b59e-b909-45ce-800c-4b81d0841272 25

उत्तराखंड में 50% से अधिक महिलाएं पंचायत में नेतृत्व की भूमिका निभा रही हैं। पुरुष समाज को उनका सहयोगी बनना होगा, तभी पंचायती राज की अवधारणा सरकार होगी।


यह बात खंड विकास अधिकारी केसर सिंह बिष्ट ने राष्ट्रीय पंचायत राज दिवस के अवसर पर लोक प्रबंध विकास संस्था द्वारा भकूना में आयोजित “पंचायती राज एवं ग्राम स्वराज” विषयक संगोष्ठी में कही।


इस अवसर पर उन्होंने संस्था द्वारा चलाए जा रहे स्वच्छता जागरूकता पखवाड़ा का शुभारंभ किया गया। संस्था संचालक ईश्वर जोशी ने कहा कि 73वां संविधान संशोधन ने पंचायतों को संवैधानिक दर्जा देने के साथ ही सत्ता के विकेंद्रीकरण एवं महिलाओं का पंचायतों में प्रतिनिधित्व सुनिश्चित किया है।


उन्होंने ग्राम पंचायत विकास योजनाओं में शिक्षा, स्वास्थ्य व महिलाओं के मुद्दों को प्रमुखता से शामिल किए जाने की पुरजोर वकालत की।
कनिष्ठ प्रमुख निर्मल नयाल ने कहा कि पंचायत प्रतिनिधियों द्वारा अपनी जिम्मेदारियां का निर्वहन ईमानदारी पूर्वक करने से ही ग्राम स्वराज की संकल्पना को साकार किया जा सकता है।


ग्राम प्रधान संगठन ताकुला के अध्यक्ष सुनील बाराकोटी ने कूड़ा निस्तारण की समुचित व्यवस्था तथा मनरेगा मजदूरों का भुगतान लंबे समय तक न किए जाने पर गहरी नाराजगी जताई ।


भाजपा मंडल अध्यक्ष जगदीश डंगवाल ने गांव के विकास हेतु पंचायत का सशक्त होना आवश्यक बताया। उन्होंने क्षेत्रीय समस्याओं के समाधान हेतु एकजुट प्रयास किए जाने की आवश्यकता बताई।

खाद्य पोषण स्वास्थ्य एवं स्वच्छता परियोजना के अरुण सिंह ने राज्य में कुपोषण के बढ़ते स्तर पर चिंता व्यक्त करते हुए पंचायत प्रतिनिधियों से कुपोषण रोकने के प्रयासों में सहयोग करने की अपील की।

क्षेत्रीय संसाधन पंचायत की अध्यक्ष पूजा बिष्ट ने उनके संगठन द्वारा पंचायत के साथ मिलकर किया जा रहे कार्य के अनुभवों को साझा किया।
गोष्ठी को सहायक विकास अधिकारी रविंद्र कोहली, ग्राम प्रधान भावना आर्या, प्रियंका सुयाल, पूजा भाकुनी, गिरीश लाल, विनीता आर्या, अंजू देवी, क्षेत्र पंचायत सदस्य ठाकुर राम, दीपा भाकुनी, उषा बिष्ट, आशा भाकुनी, हेमा भंडारी, ठाकुर सिंह, चंदन सिंह भंडारी, कविता देवी, गायत्री देवी आदि ने संबोधित किया।संचालन दीप्ति भोजक तथा अशोक भोज द्वारा संयुक्त रूप से किया गया।

Leave a Reply