उत्कृष्ट रहा जीआईसी हवालबाग का बोर्ड परीक्षा परिणाम, हाईस्कूल शतप्रतिशत

पीएमश्री राजकीय आदर्श इंटर कॉलेज हवालबाग का हाई स्कूल व इंटरमीडिएट का परीक्षाफल उत्कृष्ट रहा। विद्यालय के प्रधानाचार्य डॉ कपिल नयाल ने बताया कि विद्यालय…

Screenshot 2026 04 26 16 10 23 35 40deb401b9ffe8e1df2f1cc5ba480b12

25

पीएमश्री राजकीय आदर्श इंटर कॉलेज हवालबाग का हाई स्कूल व इंटरमीडिएट का परीक्षाफल उत्कृष्ट रहा।


विद्यालय के प्रधानाचार्य डॉ कपिल नयाल ने बताया कि विद्यालय का हाई स्कूल का परीक्षाफल शत प्रतिशत एवं इंटरमीडिएट का परीक्षा फल 97 प्रतिशत रहा ।


हाई स्कूल परीक्षा में पांच विद्यार्थी सम्मान सहित एवं 11 विद्यार्थियों ने प्रथम श्रेणी प्राप्त की वहीं इंटरमीडिएट परीक्षा में दो विद्यार्थी सम्मान सहित एवं 20 विद्यार्थियों ने प्रथम श्रेणी प्राप्त की ।

मानसी कनवाल ने 88 प्रतिशत अंकों के साथ हाई स्कूल परीक्षा में विद्यालय टॉप किया वहीं बरखा आर्या ने 88 प्रतिशत अंक प्राप्त कर इंटरमीडिएट परीक्षा में विद्यालय टॉप किया। विद्यार्थियों की इस उपलब्धि पर विद्यालय के सभी शिक्षक शिक्षिकाओं ने विद्यार्थियों को बधाई एवं भविष्य के लिए शुभकामनाएं प्रदान की हैं।