विजडम पब्लिक स्कूल देवलचौड़ में काव्य पांडे टॉपर बने उन्होंने 96.4 प्रतिशत अंक प्राप्त कर विद्यालय में प्रथम स्थान प्राप्त किया।
96.2 प्रतिशत अंकों के साथ खुशी जोशी दूसरे स्थान पर तथा 94.2 प्रतिशत अंकों के साथ अक्षय अधिकारी तीसरे और निवेदिता जोशी 91 प्रतिशत अंक लाकर टॉप फोर्थ रही।
विद्यार्थियों के इस सराहनीय प्रदर्शन पर स्कूल प्रबंधन में खुशी की लहर है।
काव्य पांडे के पिता मुकेश पांडे शिक्षण कार्य से जुड़े हैं। काव्य के इस प्रदर्शन पर उनके परिजनों, परिचितों और शुभचिंतकों ने उन्हें बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की है।


