उत्तराखंड में कोरोना की फिर एंट्री। बाहर से आईं दो महिलाएं संक्रमित, एक AIIMS ऋषिकेश में भर्ती

उत्तराखंड में एक बार फिर कोरोना को लेकर चिंता बढ़ गई है। राज्य में दो महिलाओं के संक्रमित होने की पुष्टि हुई है। इन दोनों…

1200 675 24222490 thumbnail 16x9 jh

उत्तराखंड में एक बार फिर कोरोना को लेकर चिंता बढ़ गई है। राज्य में दो महिलाओं के संक्रमित होने की पुष्टि हुई है। इन दोनों महिलाओं का उत्तराखंड से कोई स्थायी संबंध नहीं है। वे दूसरे राज्यों से यहां आई थीं।

मिली जानकारी के मुताबिक, इनमें से एक महिला एम्स ऋषिकेश में डॉक्टर के पद पर कार्यरत है। वह हाल ही में बेंगलुरु से लौटी है। दूसरी महिला गुजरात से आई है, जो किसी धार्मिक प्रवचन में शामिल होने के लिए ऋषिकेश पहुंची थी।

स्वास्थ्य विभाग की तरफ से बताया गया है कि दोनों ही महिलाओं में कोरोना के लक्षण नजर आए थे। इसके बाद उनकी जांच कराई गई। रिपोर्ट आने पर पता चला कि दोनों कोरोना पॉजिटिव हैं।

गुजरात से आई महिला को पहले से ही कई स्वास्थ्य संबंधी दिक्कतें हैं। उसे इलाज के लिए एम्स में भर्ती कर लिया गया है। वहीं एम्स की डॉक्टर की हालत ठीक बताई जा रही है। उनका इलाज होम आइसोलेशन में किया जा रहा है।

स्वास्थ्य महानिदेशक सुनीता टम्टा ने इस पूरे मामले की जानकारी दी है। उन्होंने कहा कि राज्य में फिलहाल कोरोना का कोई स्थानीय मामला नहीं है। लेकिन दूसरे राज्यों से आने वाले लोगों में संक्रमण की पुष्टि होना सतर्कता का संकेत है।