यूपी में 22 मई से हो सकती है बारिश, आज 48 जिलों में लू का अलर्ट किया गया जारी, जाने अपने शहर में मौसम का हाल

यूपी में अब भीषण गर्मी पड़ रही है। आम जनता का इस गर्मी से बुरा हाल हो गया है। 20 मई को पश्चिमी और पूर्वी…

यूपी में अब भीषण गर्मी पड़ रही है। आम जनता का इस गर्मी से बुरा हाल हो गया है। 20 मई को पश्चिमी और पूर्वी यूपी में मौसम शुष्क रहने के आसार है। इसके साथ ही लखनऊ, अमेठी सहित 48 जिलों में लू का अलर्ट जारी कर दिया गया है। वहीं 22 मई से पूर्वी यूपी में बारिश होने की भी संभावना जताई जा रही है।

उत्तर प्रदेश में इन दिनों काफी गर्मी पड़ रही है लेकिन 22 से 25 मई तक बारिश की संभावना भी जताई जा रही है। वहीं 20 मई को पश्चिम और पूर्वी यूपी में मौसम शुष्क रहेगा। इस दौरान दोनों हिस्सों में कहीं पर 25 से 35 किलोमीटर प्रति घंटे के रफ्तार से तेज हवाएं भी चल सकती हैं। पश्चिमी यूपी में कुछ स्थानों पर लू चलने के आसार है। पूर्वी यूपी में कहीं-कहीं लू, बादल गरजने, बिजली गिरने के साथ ही 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटा की स्पीड से तेज हवा चल सकती है। इसके साथ ही लखनऊ, बाराबंकी, अमेठी समेत 48 जिलों में लू चलने की संभावना है।

21e7b59e-b909-45ce-800c-4b81d0841272

सोमवार को बांदा, चित्रकूट, कौशाम्बी, प्रयागराज, फतेहपुर, प्रतापगढ़, सोनभद्र, मिर्जापुर, संतरविदास नगर और फर्रुखाबाद जिले में लू का अलर्ट जारी हुआ है। साथ ही कानपुर देहात, कानपुर नगर, रायबरेली, बागपत, गाजियाबाद, गौतमबुद्धनगर, अलीगढ़, मथुरा, हाथरस और एटा में लू चलने की संभावना है। वहीं आगरा, फिरोजाबाद, मैनपुरी, इटावा, औरैया, हमीरपुर, महोबा, झांसी, ललितपुर और उसके आसपास के इलाकों में ऊष्ण लहर यानी लू चलने की संभावना है।

इसके अलावा चंदौली, वाराणसी, जौनपुर, गाजीपुर, आजमगढ़, मऊ, बलिया, हरदोई, कन्नौज, उन्नाव, लखनऊ और बाराबंकी जिले में लू चलने के आसार है। अमेठी, सुल्तानपुर, अयोध्या, अम्बेडकरनगर, हापुड़, बुलंदशहर, कासगंज और उसके आसपास के इलाकों में लू चलने की संभावना है। बताया जा रहा है कि 21 मई को पश्चिमी यूपी में मौसम शुष्क रहेगा जबकि पूर्वी यूपी में कहीं-कहीं बारिश और गरज चमक के साथ बौछारें भी पड़ेंगी। इस दौरान 25 से 35 किलोमीटर की रफ्तार से तेज हवाएं चलेंगी। वही 22 से 25 मई के बीच यूपी में बारिश होने की संभावना है।