Whats-App-Image-2026-04-02-at-4-36-29-PM shree-krishna-vidyapeethm,k

अल्मोड़ा के डोल आश्रम में उमड़ा श्रद्धा का सैलाब: CM धामी भी रहे मौजूद

अल्मोड़ा जनपद के प्रसिद्ध डोल आश्रम में आज आध्यात्मिक चेतना और भक्ति का अद्भुत संगम देखने को मिला। श्री कल्याणिका हिमालय देवस्थानम न्यास के ‘श्री…

Flood of devotion gathered in Dol Ashram of Almora: CM Dhami was also present

अल्मोड़ा जनपद के प्रसिद्ध डोल आश्रम में आज आध्यात्मिक चेतना और भक्ति का अद्भुत संगम देखने को मिला। श्री कल्याणिका हिमालय देवस्थानम न्यास के ‘श्री पीठम स्थापना महोत्सव’ में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने मुख्य अतिथि के रूप में शिरकत की। इस पावन अवसर पर मुख्यमंत्री ने न केवल माँ राजेश्वरी का अभिषेक किया, बल्कि 1100 कन्याओं का विधि-विधान से पूजन कर प्रदेश की सुख-समृद्धि का आशीर्वाद भी मांगा।

21e7b59e-b909-45ce-800c-4b81d0841272 25


महोत्सव के दौरान पूरा आश्रम परिसर जय माता दी के जयघोष से गुंजायमान रहा। मुख्यमंत्री धामी ने पूरी श्रद्धा के साथ 1100 कन्याओं का पूजन किया और उनके पैर पखारे। इसके बाद उन्होंने माँ राजेश्वरी का विशेष अभिषेक और पूजा-अर्चना की। मुख्यमंत्री ने कहा कि कन्या पूजन हमारी संस्कृति का आधार है और यहाँ की ऊर्जा से पूरे प्रदेश को शक्ति मिलेगी।


डोल आश्रम पहुँचने पर मुख्यमंत्री ने परिसर में स्थापित श्रीयंत्र के दर्शन किए। श्रीयंत्र और वहां संचालित आध्यात्मिक गतिविधियों को देख मुख्यमंत्री भावविभोर नजर आए। उन्होंने कहा कि “यहाँ स्थापित विश्व के सबसे बड़े श्रीयंत्र को देखकर एक विशेष आध्यात्मिक अनुभूति होती है। बाबा कल्याणदास की कठिन साधना और तपस्या का ही परिणाम है कि आज डोल आश्रम वैश्विक मानचित्र पर अपनी विशिष्ट पहचान बना चुका है।”


मुख्यमंत्री ने बाबा कल्याणदास द्वारा आध्यात्मिक चेतना के प्रसार हेतु किए जा रहे प्रयासों की मुक्त कंठ से सराहना की।


आध्यात्मिक पर्यटन का केंद्र बन रहा उत्तराखंड
मुख्यमंत्री ने अपने संबोधन में कहा कि डोल आश्रम धार्मिक आस्था के साथ-साथ सांस्कृतिक चेतना का भी प्रमुख केंद्र है। उन्होंने इस बात पर जोर दिया कि राज्य सरकार आध्यात्मिक पर्यटन को बढ़ावा देने के लिए निरंतर काम कर रही है। चारधाम यात्रा में हर साल बढ़ती श्रद्धालुओं की संख्या इस बात का प्रमाण है कि प्रदेश में सुविधाओं और व्यवस्थाओं का तेजी से विकास हुआ है।


कार्यक्रम में मौजूद रहे ये दिग्गज
इस आध्यात्मिक समागम में केंद्र और प्रदेश सरकार के कई दिग्गज मौजूद रहे। इस मौके पर केंद्रीय राज्य मंत्री अजय टम्टा,विधायक, मोहन सिंह मेहरा, मनोज तिवारी,पूर्व विधानसभा अध्यक्ष गोविंद सिंह कुंजवाल,
भाजपा जिलाध्यक्ष महेश नयाल,जिलाधिकारी अंशुल सिंह, एसएसपी चंद्रशेखर आर घोड़के, सीडीओ रामजीशरण शर्मा सहित कई जनप्रतिनिधि और भारी संख्या में श्रद्धालु मौजूद रहे।

Leave a Reply