cbse 10th result 2024 -शत प्रतिशत रहा न्यू मॉडर्न पब्लिक स्कूल का परीक्षाफल,पायल ने किया स्कूल टॉप

कल यानि सोमवार 13 मई को घोषित हुए सीबीएसई की कक्षा 10 के नतीजों में न्यू मॉडर्न पब्लिक स्कूल अल्मोड़ा की पायल थापा ने स्कूल…

कल यानि सोमवार 13 मई को घोषित हुए सीबीएसई की कक्षा 10 के नतीजों में न्यू मॉडर्न पब्लिक स्कूल अल्मोड़ा की पायल थापा ने स्कूल टॉप किया है। पायल 86 प्रतिशत अंको के साथ स्कूल में पहले नंबर पर रही।


न्यू मॉडर्न पब्लिक स्कूल की पलक थापा ने 85 प्रतिशत अंक लेकर स्कूल में दूसरा, कशिश लटवाल ने 83 प्रतिशत अंक लेकर स्कूल में तीसरा और तोषी कनवाल ने 82 प्रतिशत अंक लेकर स्कूल में चौथा स्थान प्राप्त किया है।

21e7b59e-b909-45ce-800c-4b81d0841272
cc


न्यू मॉडर्न पब्लिक स्कूल के प्रधानाचार्य डॉ० संजय जोशी ने ने सभी छात्र- छात्राओं और उनके अभिभावकों को बधाई देते हुए उनके उज्जवल भविष्य की कामना की है।

news