Whats-App-Image-2026-04-02-at-4-36-29-PM shree-krishna-vidyapeethm,k

मुख्तार अंसारी को जहर दे कर मारने के आरोपों पर जानिए क्या कहा सीएम योगी ने?

Mukhtar Ansari News: मुख्तार अंसारी की मौत के बाद से लगातार विपक्ष के नेता यह कहते रहे हैं कि मुख्तार अंसारी को जेल में जहर…

Mukhtar Ansari News: मुख्तार अंसारी की मौत के बाद से लगातार विपक्ष के नेता यह कहते रहे हैं कि मुख्तार अंसारी को जेल में जहर देकर मारा गया है। वहीं सपा कांग्रेस ,बसपा,आरजेडी समेत कई विपक्षी दलों ने राज्य सरकार पर मुख्तार की मौत के बाद से जमकर निशाना साधा था।

21e7b59e-b909-45ce-800c-4b81d0841272 25

कई दलों के नेता को मुख्तार की मौत के बाद गाजीपुर उनके पैतृक निवास पर भी गए थे। सियासी हलचल उस वक्त और ज्यादा बढ़ गई जब सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष खुद मुख्तार के परिजनों से मिलने पहुंचे थे और उनके पैतृक निवास गाजीपुर गए थे। उन्होंने वहां पहुंचकर राज्य सरकार को जमकर खरी खोटी भी सुनाई थी। सीएम योगी ने विपक्ष के इन आरोपो पर पहली बार अपना रिएक्शन दिया है।

सीएम योगी ने एक टीवी चैनल से बातचीत के दौरान कहा कि मरना तो था ही उसकी जिस व्यक्ति ने सैकड़ो लोगों को मारा है वह कब तक बचेगा। कांग्रेस के लोग तो उसके साथ थे, समाजवादी पार्टी भी उनके साथ थी। माफिया के मातम पर उसके घर जाकर लोगों से मिल रहे है। सीएम योगी ने यह भी कहा कि पूर्व मुख्यमंत्री पर कांग्रेस और सपा ने कोई संवेदना व्यक्त नहीं की थी। लेकिन माफिया के मरने पर उसके घर जा रहे है। यही फर्क है इन लोगों में और देश इसे बर्दाश्त नहीं करेगा।

कब हुई थी मुख्तार अंसारी की मौत

बांदा जेल में करीब तीन साल से बंद रहे माफिया मुख्तार अंसारी की 28 मार्च की शाम मौत हो गई थी। उसे हालत बिगड़ने पर रानी दुर्गावती मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया था। 29 मार्च को उसकी मौत की न्यायिक और मजिस्ट्रेटी जांच का आदेश हुआ। उसकी मौत के बाद से सियासी हलचल और भी तेज हो गई है। क्योंकि मुख्तार अंसारी के भाई अफजाल अंसारी गाजीपुर से सपा के
टिकट पर चुनावी मैदान में है। पूर्वांचल की इस सीट पर सबकी निगाहें टिकी हुई है।