Whats-App-Image-2026-04-02-at-4-36-29-PM shree-krishna-vidyapeethm,k

अब गूगल ऐप में शेयर बटन मिलने से हो जाएगा सारा काम मिनटो में, नहीं रहेगा लिंक कॉपी करने का झंझट

Google App Share Button: गूगल ऐप में एक नया शेयर बटन आया है। यह सर्च बटन यूजर को किसी भी चीज को तुरंत शेयर करने…

Google App Share Button: गूगल ऐप में एक नया शेयर बटन आया है। यह सर्च बटन यूजर को किसी भी चीज को तुरंत शेयर करने की सुविधा देता है। वह भी उसे बिना खोले, आइए जानते हैं इसके बारे में पूरी जानकारी

21e7b59e-b909-45ce-800c-4b81d0841272 25

Google Apps: पहले जब आप गूगल ऐप में कोई चीज सर्च करते थे और किसी वेबसाइट का लिंक शेयर करना चाहते थे तो आपको पहले उसे खोलना पड़ता था फिर उसका url कॉपी करना पड़ता था और फिर जाकर किसी को भेजना पड़ता था लेकिन अब ऐसा नहीं है। अब गूगल ऐप में एक नया शेयर बटन आ गया है। यह सर्च बटन यूजर को किसी भी चीज को शेयर करने की सुविधा देता है।इसके लिए आपको उसे पूरा खोलने की जरूरत भी नहीं है।

एंड्रॉयड पुलिस के फाउंडर Artem Russakovskii ने इसके बारे में जानकारी शेयर की है। उन्होंने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स (पूर्व में ट्विटर) पर इसके बारे में पोस्ट शेयर की है।

कहां मिलेगा ये शेयर बटन

यह शेयर बटन आपको सर्च रिजल्ट के सामने तीन डॉट वाले मेनू में दिखाई देगा। इस बटन को दबाते या सीधे लिंक कॉपी कर पाएंगे और किसी को भेज भी सकते हैं या किसी ऐप पर शेयर कर सकते हैं। पहले ऐसा नहीं था पहले यूजर को पूरा लिंक खोलना पड़ता था फिर कॉपी करने का ऑप्शन मिलता था।

कब काम नहीं करेगा ये शेयर बटन

ध्यान दें कि सभी लिंक्स के लिए ये “Share” बटन काम नहीं करेगा। उदाहरण के तौर पर अगर कोई लिंक आपको Google Play Store पर किसी ऐप पर ले जाता है तो उसे आप शेयर नहीं कर पाएंगे।

वेब ब्राउजर पर आप किसी लिंक को राइट-क्लिक करके कॉपी कर सकते हैं लेकिन गूगल ऐप में ये फीचर नहीं है। वहां तीन डॉट वाले बटन को दबाने पर आपको उस वेबसाइट के बारे में जानकारी मिलती है, वहां से आप लिंक शेयर कर सकते हैं, उसे सेव कर सकते हैं या गूगल को फीडबैक दे सकते हैं। इसके अलावा पिछले साल गूगल ऐप में नोट्स फीचर भी आया था। इससे आप सर्च रिजल्ट पर नोट्स लिख और पढ़ सकते हैं। साथ ही गूगल ने SGE (Search with Generative AI) फीचर भी लाया है जो आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस की मदद से सर्च रिजल्ट दिखाता है।