लाखों वाला मोबाइल अब मिलेगा 50000 से भी कम दाम में, जानिए फ्लिपकार्ट पर क्या है ऑफर

फ्लिपकार्ट पर बिग सेविंग डेज साले चल रही है और सेल में ग्राहकों को कई सारे बड़े ऑफर और डिस्काउंट दिए जा रहे हैं। यह…

फ्लिपकार्ट पर बिग सेविंग डेज साले चल रही है और सेल में ग्राहकों को कई सारे बड़े ऑफर और डिस्काउंट दिए जा रहे हैं। यह ऑफर बड़े-बड़े ब्रांड्स पर भी उपलब्ध हैं। ऐसे में बेस्ट डील में एक दमदार फोन भी ऑफर में दिया जा रहा है। फोन के बारे में बात करें तो ओप्पो फाइंड N3 Flip को काफी सस्ते में घर लाया जा सकता है।

फ्लिपकार्ट पर यह मोबाइल आपको 99909 के बजाय आधे दामों पर मतलब 49999 में उपलब्ध कराया जा रहा है। आपको बता दे यह एक फ्लिप फोन है जो ट्रिपल कैमरा के साथ आता है। आईए जानते हैं इसके स्पेसिफिकेशंस के बारे में

21e7b59e-b909-45ce-800c-4b81d0841272

Oppo Find N3 Flip के फीचर्स की बात करें तो इसमें 120Hz तक रिफ्रेश रेट के साथ 6.8-इंच फुल-HD LTPO AMOLED डिस्प्ले दिया गया है, और इसकी स्क्रीन 1,080×2,520 पिक्सल रेजोलूशन के साथ आता है।

ये फोन एंड्रॉयड 13 पर बेस्ड ColorOS 13.2 पर काम करता है और साथ ही इस फोन में 3.26-इंच (382×720 पिक्सल) कवर डिस्प्ले भी दिया गया है।

इस फोन में तीन कैमरे दिए जा रहे हैं जिसमें फोटोग्राफी के लिए 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा, 48 मेगापिक्सल का अल्ट्रा वाइड एंगल कैमरा और 32 मेगापिक्सल का टेलीफोटो कैमरा दिया जा रहा है। सेल्फी के लिए इस फोन के इनर डिस्प्ले में 32 मेगापिक्सल कैमरा है। ओप्पो के इस दमदार मोबाइल में Dolby Atmos के साथ डुअल स्पीकर सेटअप भी दिया गया है।

Oppo Find N3 Flip में 12GB LPDDR5X रैम के साथ 4nm MediaTek Dimensity 9200 प्रोसेसर दिया गया है। पावर के लिए इस फोन में 4,300mAh की बैटरी दी गई है, और ये 44W SuperVOOC चार्जिंग सपोर्ट के साथ दिया गया है। इसका फिंगरप्रिंट सेंसर साइड माउंटेड है।