व्हाट्सएप पर की जाती थी डील और प्लेन से दिल्ली से नागपुर भेजी जाती थी लड़कियां लेकिन फिर भी जाने कैसे बच गई यह इंजीनियर लड़की

Smriti Nigam
2 Min Read

महाराष्ट्र के नागपुर में चलाए जा रहे एक सेक्स रैकेट का पुलिस ने भंडाफोड़ किया है। इस रैकेट में आरोपी दिल्ली से लड़कियों को प्लेन से नागपुर ले जाया करता था जिसके बाद उनसे जबरन जिस्मफरोशी का धंधा करवाता था। बाद में आरोपी बुलाई हुई लड़की को वापस दिल्ली भेज देता था।

इस मामले में महाराष्ट्र पुलिस ने खुलासा किया है। आरोपियों की तलाश अभी भी जारी है। बताया जा रहा है कि नागपुर की बेलतरोड़ी पुलिस ने इस मामले का खुलासा किया। पुलिस का कहना है कि दिल्ली से एक इंजीनियर लड़की को नागपुर लाया गया था जहां उसकी तस्करी की जा रही थी। पुलिस ने इस पूरे मामले में होटल के स्टाफ की मदद से खुलासा किया। पुलिस ने पीड़ित लड़की को बचा लिया। पुलिस के मुताबिक बंटी उर्फ बिलाल अहमद अली और विशाल नाम के आरोपी इस रैकेट को चला रहे थे।

पुलिस ने दोनों आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है और उनकी तलाश की जा रही है। पुलिस का कहना है कि दोनों आरोपी अभी फरार है लेकिन उन्हें जल्दी गिरफ्तार किया जाएगा। पुलिस ने यह भी कहा कि सूत्रों से पता चला है कि बंटी देव व्यापार का धंधा चल रहा है। आरोपी दिल्ली से लड़कियों को लाकर नागपुर के होटल में ठहराता था।

आरोपी बंटी वॉट्स एप पर लड़कियों की तस्वीरें लड़कों को भेजता था। इसके बाद पैसों की बात करने के बाद लड़कियों को होटल में भेजा जाता था। आरोपी बंटी युवतियों को कम से कम सात दिनों के लिए नागपुर लाता था फिर वह उन्हें वापस भेजा देता था। बेलतरोड़ी पुलिस स्टेशन के इंस्पेक्टर मुकुंद कावड़े ने यह जानकारी देते हुए बताया कि बंटी पर इससे पहले भी पुलिस ने इस तरह के अपराध में शामिल होने की कार्रवाई की थी।