Salman Khan News:सलमान खान के घर के बाहर फायरिंग करने वाले दोनों आरोपियों को क्राइम ब्रांच ने पकड़ा, अब होगी पूछताछ

Salman Khan News: बॉलीवुड के भाई जान यानी कि सलमान खान के घर के बाहर फायरिंग को लेकर मुंबई ब्रांच को बड़ी कामयाबी मिली है।…

Salman Khan News: बॉलीवुड के भाई जान यानी कि सलमान खान के घर के बाहर फायरिंग को लेकर मुंबई ब्रांच को बड़ी कामयाबी मिली है। दरअसल क्राइम ब्रांच ने फायरिंग करने वाले दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। यह दोनों आरोपी गुजरात से पकड़े गए हैं। इनकी पुष्टि क्राइम ब्रांच के अधिकारियों ने भी की है।

21e7b59e-b909-45ce-800c-4b81d0841272 25

बताया जा रहा है कि पुलिस ने सलमान खान के घर फायरिंग में शामिल दोनों आरोपियों को खोज निकाला है। आज सुबह दोनों ही आरोपियों को मुंबई लाया गया जहां पुलिस की टीम दोनों से पूछताछ कर रही है। आपको बता दे कि मुंबई क्राइम ब्रांच की टीम में दोनों ही आरोपियों को गुजरात के भुज स्थित माता के गढ़ के नजदीक से दबोच लिया।जिसके बाद उनकी पहचान विक्की गुप्ता और सागर के रूप में की गई। ये दोनों ही आरोपी बिहार के चंपारण के रहने वाले हैं।

घर के बाहर मौजूद हैं गोलियों के निशान

बीते रविवार 14 अप्रैल को तड़के दो अज्ञात बाइक सवारो ने सलमान खान के गैलेक्सी अपार्टमेंट के बाहर हवाई फायरिंग की थी। दोनों ही शूटर बाइक से आए और चार राउंड फायरिंग करके भाग गए। सलमान खान के अपार्टमेंट के बाहर गोलियां के निशान भी हैं। हमलावरों ने एक गोली सलमान खान की बालकनी पर भी दागी थी जहां अक्सर वह अपने फैंस को दुआ सलाम करते हैं

फायरिंग के बाद कैसे भाग निकले आरोपी हमलावर?

पुलिस ने बताया कि सलमान खान के अपार्टमेंट के बाहर गोली चलाने के बाद बाइक सवार बांद्रा के माउंट मैरी चर्च भी पहुंचे थे जहां वो अपनी बाइक छोड़कर पैदल भाग गए थे। इसके बाद दोनों ऑटो से बांद्रा रेलवे स्टेशन पहुंचे फिर वह बोरीवली की तरफ जाने वाली ट्रेन के तरफ चढ़ गए और सांता क्रूज़ में उतरकर बाहर चले गए, जहां cctv फुटेज में आरोपियों की पहचान की गई।

शूटर इस तरह कर रहे थे सलमान खान की रेकी

पुलिस का कहना है कि सलमान खान के घर पर हमले की साजिश तकरीबन 1 महीने पहले ही राजस्थान में रच ली गई थी। जिसके बाद शूटरों ने सलमान खान के फार्म हाउस के नजदीक किराए पर एक कमरा भी लिया था वहां रहकर वह सलमान खान के फार्म हाउस पर बराबर नजर भी बनाए रखे थे। पनवेल फार्म हाउस पर सलमान खान का बराबर आना जाना रहता था, वह वहां अपने दोस्तों के साथ और कुछ खास लोगों से मिलते जुलते थे। इधर शूटर सलमान खान की गतिविधियों पर लगातार नजर बनाए हुए थे। इसके अलावा हमलावरों ने सलमान खान के अपार्टमेंट गैलेक्सी की भी कई बार रेकी की।