अचानक किसी को छूते ही क्यों लगता है करंट? आपको भी लगता है तो जानिए इसके पीछे की वजह

अक्सर ऐसा होता है कि किसी चीज करंट न होने के बावजूद भी उसे छूने से अचानक करंट का हल्का सा झटका लगता है। अधिकतर…

अक्सर ऐसा होता है कि किसी चीज करंट न होने के बावजूद भी उसे छूने से अचानक करंट का हल्का सा झटका लगता है। अधिकतर यह भी होता है कि आप किसी से हाथ भी मिलाते है तो भी आपको करंट का झटका लगता है। लेकिन क्या आपने कभी सोचा है कि ये कैसे होता है? चलिए यहां आपको बताते है। साथ ही जानेंगे कि इससे बचने के लिए क्या कर सकते हैं।

21e7b59e-b909-45ce-800c-4b81d0841272 25

बता दें कि जो चीजें गुड कंडक्टर होती हैं वो इलेक्ट्रॉन को आसानी से बाहर जाने देती हैं। वहीं जब कोई चीज बैड कंडक्टर होती है तो उसमें इलेक्ट्रॉन को बाहर जाने से रोकती हैं इसलिए इसमें कई बार इलेक्ट्रॉन इकठ्ठा हो जाते है। अब उस चीजे से कोई कंडक्टर टच होता है तो दोनों इलेक्ट्रॉन अपनी संख्या बैलेंस करते हैं जिसकी वजह से करंट लगता है। इसको साइंस की भाषा में स्टैटिक इलेक्ट्रिसिटी कहते हैं। ऐसा तब होता है जब इलेक्ट्रॉन किसी वस्तु से दूसरी वस्तु पर स्थानांतरित होते हैं।

आपने ध्यान दिया होगा ये आमतौर पर ऊनी कपड़े, सिंथेटिक फाइबर वाले कालीन जैसे कपड़े पहने होते हैं तभी करंट अधिक लगते हैं। असल में ये बैड कंडक्टर होते हैं और इसमें आसानी से इलेक्ट्रॉन स्टोर हो जाता है, और जब हमारा शरीर किसी दूसरे कंडक्टिंग बॉडी से टकराता है तो हमें हल्का सा करंट का अनुभव होता है। यह करंट बहुत हल्का होता है जिससे कोई नुकसान नहीं होता है।

अगर आपको भी करंट महसूस होता है तो आप इससे बचाव के लिए यह उपाय कर सकतें हैं। इसके लिए आप नेचुरल कपड़े जैसे सूती या रेशमी कपड़े पहनें। नियमित रूप से मॉइस्चराइजर का उपयोग करें। जब आप किसी इमारत या कार से बाहर निकलते हैं, तो धातु की वस्तु को छूकर स्टैटिक बिजली को जमीन में प्रवाहित करें।