राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने किए बदरी विशाल के दर्शन , प्रदेश की खुशहाली की करी कामना

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू इन दिनों उत्तराखंड दौरे पर है। वही आज राष्ट्रपति ने भगवान बद्री विशाल के दर्शन किए। यहां उन्होंने मंदिर में करीब 25…

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू इन दिनों उत्तराखंड दौरे पर है। वही आज राष्ट्रपति ने भगवान बद्री विशाल के दर्शन किए। यहां उन्होंने मंदिर में करीब 25 मिनट तक पूजा अर्चना की और प्रदेश की खुशहाली की कामना की।

21e7b59e-b909-45ce-800c-4b81d0841272 25

वही राष्ट्रपति के आगमन पर राज्यपाल गुरमीत सिंह और सीएम धामी ने राष्ट्रपति की आगवानी की। कड़ी सुरक्षा के बीच राष्ट्रपति यहां पहुंची। वायुसेना के हेलीकॉप्टर से बुधवार की सुबह 10 : 20 बजे बद्रीनाथ आर्मी हेलीपैड पहुंची।

बद्रीनाथ पहुंचने पर राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने मंदिर में बद्री विशाल की वेद पाठ एवम विशेष पूजा की। मंदिर के मुख्य पुजारी रावल ईश्वर प्रसाद नाबूदारी व तीर्थ पुरोहितों ने वैदिक मंत्रोच्चार के साथ पूजा अर्चना संपन्न करवाई।

मुख्यमंत्री धामी ने मंदिर परिसर में राष्ट्रपति को भोजपत्र पर बनी बदरीनाथ मंदिर की प्रतिकृति, आरती और स्थानीय उत्पादों की टोकरी भेंट की। भू-बैकुंठ धाम की अलौकिक सुंदरता देख राष्ट्रपति अभिभूत दिखे। मंदिर से निकलते समय उन्होंने हाथ हिलाकर बदरीनाथ धाम पहुंचे श्रद्धालुओं का अभिवादन भी किया। मंदिर में पूजा दर्शन के बाद राष्ट्रपति ने बदरीनाथ से श्रीनगर के लिए प्रस्थान किया। राष्ट्रपति के दौरे को लेकर प्रशासन द्वारा धाम में सुरक्षा के कड़े इंतेजाम किए गए थे। साथ ही कन्टीजेन्सी प्लान के तहत गौचर में भी सभी व्यवस्थाएं की गई थी।