दुनिया के सबसे अधिक प्रदूषित शहरो में शामिल दिल्ली,जहरीली हवा से जीना हुआ दूभर

देश की राजधानी और उसके आसपास के क्षेत्रों में जहरीली हवा ने लोगों का जीना दूभर कर दिया है। गैस चैंबर बन चुकी दिल्ली में…

देश की राजधानी और उसके आसपास के क्षेत्रों में जहरीली हवा ने लोगों का जीना दूभर कर दिया है। गैस चैंबर बन चुकी दिल्ली में जहरीली धुंध की मोटी परत सुबह से ही जम जा रही हैं। आलम यह है की कोविड के बाद एक बार फिर से लोग मास्क पहनने को मजबूर है। दिल्ली को दुनिया का सबसे प्रदूषित शहरों में आंका गया है,दिल्ली 492 AQI के साथ प्रदूषित शहरों में पहले नंबर पर है। दूसरे नंबर पर पाकिस्तान का कराची शहर है जहां AQI 381 है। वहीं भारत का कोलकाता और बाग्लादेश का ढाका शहर 186 AQI के साथ संयुक्त रूप से सबसे ज्यादा प्रदूषित शहरों की सूची में तीसरे स्थान पर है।

21e7b59e-b909-45ce-800c-4b81d0841272

वही देश के और ऐसे शहर है जो दुनिया के 10 प्रदूषित शहरो में आते है। आंकड़ों के मुताबिक दिल्ली के साथ कोलकाता AQI – 186 और मुंबई AQI – 167 दुनिया के सबसे प्रदूषित शहरो में से एक हैं इस लिस्ट में पाकिस्तान और चीन के कई शहर भी शामिल है।

आपको बता दें कि AQI हवा में प्रदूषण के स्तर को मापने के लिए उपयोग किया जाता है। यदि AQI का स्तर अपने लेवल से अधिक होता है तो इसका मतलब है कि वहां की हवा में प्रदूषण का स्तर अधिक है। 0-50 का AQI अच्छा माना जाता है , जबकि 400 -500 के बीच AQI होना लोगों के स्वास्थ्य को प्रभावित करता है और जो लोग किसी बीमारी से ग्रसित है उनके लिए यह ज्यादा खतरनाक होता है।

IMG 20231105 143737