Whats-App-Image-2026-04-02-at-4-36-29-PM shree-krishna-vidyapeethm,k

बागेश्वर उप चुनाव— सातवें दौर की मतगणना के बाद भाजपा प्रत्याशी पार्वती दास की बढ़त घटकर हुई 1542

उत्तराखण्ड के बागेश्वर जिले में बागेश्वर सीट पर उपचुनाव की मतगणना जारी है। अब तक 7 राउंड की मतगणना हो चुकी है और भाजपा प्रत्याशी…

उत्तराखण्ड के बागेश्वर जिले में बागेश्वर सीट पर उपचुनाव की मतगणना जारी है। अब तक 7 राउंड की मतगणना हो चुकी है और भाजपा प्रत्याशी की बढ़त 1542 हो गयी है।जबकि छठे राउंड में वह 1700 वोट से आगे थी।

21e7b59e-b909-45ce-800c-4b81d0841272 25


दूसरे राउंड की मतगणना में भाजपा प्रत्याशी पार्वती दास कांग्रेस के बसंत कुमार से 195 वोट से पीछे थी। जबकि तीसरे राउंड में वह 1 वोट से आगे चल रही थी। चौथे राउंड में उनकी बढ़त 476 हो गई थी जबकि पांचवे दौर में वह 1091 वोट से आगे चल रही थी। छठे दौर की मतगणना के बाद वह निकतटम प्रतिद्धंदी कांग्रेस के बसंत कुमार से 1700 वोट से आगे चल रही थी और अब सातवे राउंड की मतगणना के बाद वह 1542 वोट से आगे है।
अभी तक प्राप्त सूचना के अनुसार सातवें दौर की मतगणना में भाजपा की पार्वती दास कांग्रेस प्रत्याशी बसंत कुमार से 1542 वोट से आगे चल रही है।


सातवे दौर की मतगणना के बाद भाजपा की पार्वती दास को 18299,कांग्रेस के बसंत कुमार को 16757,उत्तराखण्ड क्रांति दल के अर्जुन कुमार देव को 457,समाजवादी पार्टी के भगवती प्रसाद को 354,उपपा के भगवत कोहली को 148 मत मिले है। वही 713 वोटरों ने नोटा के विकल्प को अपना मत दिया है।