हवालबाग के मेहला निवासी हर्षित ने उत्तराखण्ड बोर्ड की 10वीं में हासिल किए 92.4 फीसदी अंक

अल्मोड़ा जिले के मेहला गांव निवासी हर्षित जोशी ने उत्तराखण्ड बोर्ड परीक्षा 2026 में 92.40 अंक हासिल कर अपने गांव और क्षेत्र का नाम रोशन…

Screenshot 2026 04 26 19 20 13 97 7352322957d4404136654ef4adb64504

25

अल्मोड़ा जिले के मेहला गांव निवासी हर्षित जोशी ने उत्तराखण्ड बोर्ड परीक्षा 2026 में 92.40 अंक हासिल कर अपने गांव और क्षेत्र का नाम रोशन किया है।


हर्षित विवेकानंद इंटर कॉलेज रानीधारा के छात्र हैं उन्होंने हाईस्कूल परीक्षा में 462 अंक हासिल कर उत्कृष्ट प्रदर्शन किया। हर्षित के पिता हेम जोशी पुरोहित का कार्य करते हैं जबकि माता गृहणी है।

सामान्य परिवार से ताल्लुक रखने वाले हर्षित की इस उपलब्धि पर उनके गांव और क्षेत्र में हर्ष की लहर है, उनके परिजनों, परिचितों और शुभचिंतकों ने इस उपलब्धि पर उन्हें बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की है।