जाड़ों में भी अल्मोड़ा के कसार देवी के जंगल में धधकी आग

अल्मोड़ा। पहाड़ों में जहां एक ओर ठंड का प्रकोप है वहीं दूसरी ओर अल्मोड़ा के कसार देवी के जंगल में रविवार को आग धधक उठी।…

Whats App Image 2026 03 19 at 11 25 19 AM

अल्मोड़ा। पहाड़ों में जहां एक ओर ठंड का प्रकोप है वहीं दूसरी ओर अल्मोड़ा के कसार देवी के जंगल में रविवार को आग धधक उठी। देखते ही देखते आग पूरे जंगल में फैल गई।

21e7b59e-b909-45ce-800c-4b81d0841272

स्थानीय लोगों की सूचना के बाद फायर ब्रिगेड की टीम मौके पर पहुंची और करीब एक घंटे की मशक्कत के बाद आग पर बमुश्किल काबू पाया जा सका।

जानकारी के अनुसार रविवार शाम करीब 3 बजे कसारदेवी के जंगलों से अचानक आग लग गई जिससे चारों और धुंआ उठने लगा। धीरे-धीरे आग ने विकराल रूप धारण कर लिया। आवासीय इलाकों में आने के खतरे को देख आस पास के लोगों ने इसकी सूचना फायर ब्रिगेड को दी।