नियमितीकरण और समान काम पर समान वेतन लागू नहीं हुआ तो 20 जनवरी से आंदोलन करेंगे कर्मचारी

देहरादून। संयुक्त कर्मचारी महासंघ गढ़वाल कुमाऊं मंडल विकास निगम ने दैनिक वेतन, संविदा कर्मचारियों के नियमितीकरण तथा समान काम का समान वेतन देने की मांग…

Whats App Image 2026 03 19 at 11 25 19 AM

देहरादून। संयुक्त कर्मचारी महासंघ गढ़वाल कुमाऊं मंडल विकास निगम ने दैनिक वेतन, संविदा कर्मचारियों के नियमितीकरण तथा समान काम का समान वेतन देने की मांग उठाई है। सचिव पर्यटन सचिन कुर्वे की अध्यक्षता में हुई बैठक में मिले आश्वासन को जल्द पूरा किए जाने पर जोर दिया गया।

21e7b59e-b909-45ce-800c-4b81d0841272

वहीं महासंघ अध्यक्ष दिनेश गुरुरानी ने कहा कि जीएमवीएन, केएमवीएन के संविदा कर्मचारियों के नियमितीकरण की मांग को लेकर 29 नवंबर से 10 दिसंबर तक आंदोलन चला सचिव पर्यटन सचिन कुर्वे की अध्यक्षता में रही है। हुई बैठक में आश्वासन दिया गया था कि कर्मचारियों को समान काम का समान वेतन दिया जाएगा।

बताया कि आगामी 4 जनवरी को केएमवीएन और 11 जनवरी को जीएमवीएन की बोर्ड बैठक होने जा रही है। कहा कि इन बैठकों में यदि समान काम का समान वेतन देने का आदेश न हुआ तो 20 जनवरी से आंदोलन तेज कर दिया जाएगा। कर्मचारियों ने समान काम पर समान वेतन अपना हक बताया है।