अल्मोड़ा: कोसी नदी में बह कर आया ​शव, लोगों में हड़कंप

Almora: Dead body washed away in Kosi river अल्मोड़ा, 19 जुलाई 2022— कोसी कस्बे में कोसी नदी में एक शव के बहते हुए आने से…

Almora: Dead body washed away in Kosi river

अल्मोड़ा, 19 जुलाई 2022— कोसी कस्बे में कोसी नदी में एक शव के बहते हुए आने से हड़कंप मच गया। शव की पहचान नहीं हो पाई हैं लेकिन दूर से देखने पर वह किसी किशोर का लग रहा है।

21e7b59e-b909-45ce-800c-4b81d0841272


शव औधे मुंह पड़ा हुआ है। शरीर में केवल एक अंडरवेयर है और किशोरवय प्रतीत हो रहा है। बाजार के व्यापारियों ने अचानक जलधारा में इस शव को बहते हुए देखा। जब तक वह नजदीक पहुंचते शव पुल के समीप नदी के किनारे रुक गया था। फिलहाल वहां लोगों की भीड़ लगी हुई है। और व्यापारियों ने पुलिस को सूचना दे दी है। शव की शिनाख्त अभी नहीं हो पाई है।