shishu-mandir

पत्रकार की माता के निधन पर शोक, पत्रकारों ने लचर स्वास्थ्य सुविधाओं पर भी उठाए सवाल

Newsdesk Uttranews
2 Min Read

new-modern
gyan-vigyan

अल्मोड़ा। अमर उजाला अल्मोड़ा में कार्यरत पत्रकार अमित उप्रेती की माता निर्मला उप्रेती के असामयिक निधन पर जिला सूचना कार्यालय में दो मिनट का मौन रखकर शोक संतप्त परिवार के प्रति गहरी संवेदना व्यक्त की गयी साथ मृत आत्मा को शान्ति के लिए प्रार्थना की गयी। इस अवसर पर अपर जिला सूचना अधिकारी अजनेश राणा, कनिष्ठ सहायक, विपिन चन्द्र, तारा दत्त पाण्डे, हरीश बिष्ट, महेन्द्र प्रताप सिंह, चन्दन लटवाल, कुन्दन कनवाल, कमला स्यूनरी आदि उपस्थित थे। इधर जिलाधिकारी नितिन सिंह भदौरिया ने भी शोक संवेदना व्यक्त करते हुये शोक संतप्त परिवार के प्रति गहरी संवेदना व्यक्त की है। इधर पत्रकारों ने भी नगरपालिका में एक शोक सभा का आयोजन कर दिवंगत आत्मा की शांति की कामना की। पत्रकारों ने अल्मोड़ा की लचर स्वास्थ्य सेवा और 108 की खामियों के प्रति नाराजगी भी जताई और कहा कि व्यवस्थाओं में खामियां और स्वास्थ्य सेवाओं की बदहाल स्थिति के चलते उन्हें समय पर उपचार नहीं मिलने के कारण उनको बचाया नहीं जा सका। इधर व्यापार मंडल के​ जिलाध्यक्ष हरेन्द्र वर्मा, महामंत्री ​मनीष जोशी, विनीत वैष्णव, भाजपा जिलाध्यक्ष गोविंद पिलख्वाल,महामंत्री रवि रौतेला,महेश नयाल, विनीत बिष्ट ने भी अपनी संवेदनाएं जताई हैं। पूर्व विधायक मनोज तिवारी,पालिकाध्यक्ष प्रकाश चन्द्र जोशी, होटल एसोसिएशन के अध्यक्ष राजेश बिष्ट,पूर्व विधानसभा अध्यक्ष गोविंद सिंह कुंजवाल, कांग्रेस जिलाध्यक्ष पीतांबर पांडे, पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष मोहन सिंह महरा, जिला पंचायत अध्यक्ष पार्वती महरा, कांग्रेस जिला राजेन्द्र बिष्ट, जिलासंगठन मंत्री शेखर पांडे, कांग्रेस नगर अध्यक्ष पूरन रौतेला, तारा चन्द्र जोशी, सामाजिक कार्यकर्ता संजय जोशी, अल्मोड़ा नागरिक मंच के त्रिलोचन जोशी, भाजपा युवा मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष कुंदन लटवाल ने भी गहरा शोक जताया है। इधर दुग्ध संघ के पूर्व अध्यक्ष दीप डांगी, दीपक मेहता, अरुण नगरकोटी ने भी शोक जताया है |

saraswati-bal-vidya-niketan