हल्द्वानी की घटना पर गुस्से में कांग्रेसी,फूंका सरकार का पुतला

पिथौरागढ़। प्रशासन और सरकार की मनमानी के खिलाफ सोमवार को जिला मुख्यालय के नजदीक वड्डा बाजार में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने प्रदर्शन कर प्रदेश सरकार का…

पिथौरागढ़। प्रशासन और सरकार की मनमानी के खिलाफ सोमवार को जिला मुख्यालय के नजदीक वड्डा बाजार में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने प्रदर्शन कर प्रदेश सरकार का पुतला दहन किया।

21e7b59e-b909-45ce-800c-4b81d0841272 25


विधायक मयूख महर और पार्टी जिलाध्यक्ष त्रिलोक महर के नेतृत्व में हुए इस प्रदर्शन में पार्टी नेताओं ने कहा कि प्रदेश सरकार के आदेश पर प्रशासन हल्द्वानी में गरीब व्यापारियों का अतिक्रमण के नाम पर शोषण करने पर उतारू है, जिसका विरोध हल्द्वानी के विधायक सुमित हृदयेश द्वारा बार बार किया जा रहा है।

इसके बावजूद प्रशासन द्वारा लोकतंत्र का गला घोंटते हुए एक जनप्रतिनिधि और उसी क्षेत्र के विधायक को व्यापारियों के लिए आवाज उठाने पर नजरबंद कर दिया गया, जो खुलेआम लोकतंत्र की हत्या के समान है।


राज्य सरकार का पुतला फूंकते हुए कांग्रेस नेताओं ने कहा कि आज प्रदेश में तानाशाही चरम पर पहुंच रही है। व्यापारियों को अतिक्रमण के नाम पर दबाया जा रहा है, जो उनके अधिकार के साथ खिलवाड़ है। कहा कि इस तरह एक विधायक को नजरबंद करना तानाशाही है।


प्रदर्शन में यूथ कांग्रेस जिलाध्यक्ष ऋषेन्द्र महर, पूर्व दर्जा मंत्री महेंद्र लुंठी, भुवन पाण्डेय, नरेंद्र सौन, ललित बिष्ट, कुन्नू खड़ायत, शिवम पंत, कार्तिक खर्कवाल, गोल्डी सौन, राकेश कुमार, राजेश शर्मा, गौरव महर, कमलेश कसनियाल सहित अनेक लोग उपस्थित थे।