Job- उत्तराखंड के बेरोजगारों के लिए खुशखबरी,इस विभाग में निकली भर्ती, ऐसे करे आवेदन

जॉब की तलाश कर रहे उत्तराखंड के बेरोजगारों के लिए खुशखबरी है। खुशखबरी यह है कि उत्तराखंड सरकार के अधीन उत्तराखण्ड चिकित्सा सेवा चयन बोर्ड…

जॉब की तलाश कर रहे उत्तराखंड के बेरोजगारों के लिए खुशखबरी है। खुशखबरी यह है कि उत्तराखंड सरकार के अधीन उत्तराखण्ड चिकित्सा सेवा चयन बोर्ड ने 824 पदो की भर्ती के लिए विज्ञापन निकाला है।

21e7b59e-b909-45ce-800c-4b81d0841272 25


यह भर्ती चिकित्सा स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग उत्तराखंड में समूह ग के अंतर्गत स्वास्थ्य कार्यकर्ता महिला के पदो पर की जा रही है। कुल रिक्त पदों की संख्या 824 है। महिला उम्मीदवारों में इस भर्ती को लेकर खुशी की लहर छा गयी है। किस वर्ग में कितने पद है और कितना वेतन मिलेगा, आइए जानते है।


स्वास्थ्य कार्यकर्ता महिला के पदों के उत्तराखण्ड चिकित्सा सेवा चयन बोर्ड ने विज्ञप्ति जारी की है। इसमें कुल 824 पदो पर भर्ती की जानी है। इसमें से लेवल 3 के अंतर्गत अनुसूचित जाति के लिए 133, अनुसूचित जनजाति के लिए 48, अन्य पिछड़ा वर्ग के लिए 55, आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग के लिए 55 पद सहित सामान्य अनारक्षित अभ्यर्थियों के लिए 533 पदों को मिलाकर कुल 824 पदों पर भर्ती विज्ञप्ति जारी की गई।

विभागीय सूत्रों के अनुसार रिक्तियों की संख्या घट एबढ़ सकती है। इस पद के लिए वेतनमान 21700 से 69100 है। इस भर्ती की पूरी डिटेल बोर्ड की वेबसाइट www.ukmssb.org पर देख सकते है।