उत्तराखंड शिक्षक पात्रता परीक्षा (UTET 2021) का परिणाम घोषित

रामनगर। उत्तराखंड विद्यालयी शिक्षा परिषद की ओर से आयोजित उत्तराखंड अध्यापक पात्रता परीक्षा (UTET 2021) का परिणाम घोषित कर दिया है। जानकारी के अनुसार यूटीईटी…

रामनगर। उत्तराखंड विद्यालयी शिक्षा परिषद की ओर से आयोजित उत्तराखंड अध्यापक पात्रता परीक्षा (UTET 2021) का परिणाम घोषित कर दिया है। जानकारी के अनुसार यूटीईटी प्रथम में 20.20 और द्वितीय में 17.81% अभ्यर्थी ही उत्तीर्ण हुए हैं।

21e7b59e-b909-45ce-800c-4b81d0841272 25

परीक्षा परिणाम बोर्ड की वेबसाइट- https://ukutet.com/ पर देखा जा सकता है।

बताते चलें कि यह परीक्षा 26 नवंबर 2021 को प्रदेशभर के 178 केंद्रों पर दो पालियों में आयोजित हुई थी। यूटीईटी प्रथम में पंजीकृत 44972 अभ्यर्थियों में से 33779 शामिल हुए। इनमें से 6822 उत्तीर्ण हुए। इनका उत्तीर्ण प्रतिशत 20.20 रहा। यूटीईटी द्वितीय में 39875 में से 31379 ने परीक्षा दी और 5589 उत्तीर्ण हुए। इनका उत्तीर्ण प्रतिशत 17.81 रहा।