IPL में पहली बार शामिल हो रही Lucknow Super Giants ने लांच किया अपना logo, जानिए क्या है इसकी खासियत

साल 2022 में होने जा रहे IPL में दो नई टीमें जुड़ने जा रही है, जिसमें Lucknow Super Giants भी पहली बार IPL 2022 में…

साल 2022 में होने जा रहे IPL में दो नई टीमें जुड़ने जा रही है, जिसमें Lucknow Super Giants भी पहली बार IPL 2022 में प्रतिभाग करेगी। अब लखनऊ सुपरजाइंट्स टीम के द्वारा अपना logo भी लॉन्च कर दिया गया है। टीम के लोगो को सोशल मीडिया पर लॉन्च किया गया है।

ब्रेकिंग : चुनाव से पहले फिर लाखों का अवैध कैश बरामद, उत्तराखंड पुलिस को यहां मिली कामयाबी

21e7b59e-b909-45ce-800c-4b81d0841272


आरपी संजीव गोयनका की Team Lucknow Super Giants के द्वारा अपना लोगो लांच किया गया है। अगर इस लोगो की खासियत की बात करें, तो इसमें हमें तिरंगा गरुड़ और जय तिलक का अनोखा संगम देखने को मिलता है। इस Logo में एक Cricket Bat भी देखने को मिलता है। साथ ही एक क्रिकेट बॉल भी आपको लोगों में Bat के साथ दिखाई देगी।

Earphone इस्तेमाल करने वाले हो जाइए सावधान

इसके साथ ही इसमें संस्कृति का भी डोज देखने को मिलेगा। क्योंकि बल्ले के साथ गरुड़ के आकार के पंख भी लगे हुए हैं, जिसका रंग तिरंगे की तरह है और लोगों के ठीक नीचे टीम का नाम दिखाई देता है।

इन देशों में भारत से हजारों गुना महंगा है internet plan, यहां मिलेगा सबसे सस्ता इंटरनेट


lucknow Super Giants ने इस लोगो के साथ मैसेज भी शेयर किया है, जिसमें बताया गया है कि लोगो भारतीय प्राचीन पौराणिक कथाओं से प्रेरणा लेकर बनाया गया है। इस संदेश के अनुसार जो गरुड़ के पंख इसमें दिखाए गए हैं, वह एक पौराणिक पक्षी है, जो एक रक्षक और तेजी से आगे बढ़ने की शक्ति के साथ विराजमान है। यह टीम को पंथ प्रदान करने की प्रेरणा देता है।