दिल्ली। 21 जनवरी 2022-
भाजपा सरकार में कैबिनेट मंत्री रहे कोटद्वार के विधायक हरक सिंह रावत, आज अपनी बहू अनूकृति रावत के साथ कांग्रेस में शामिल हो गए हैं। हरक सिंह रावत ने दिल्ली में हरीश रावत की उपस्थिति में कांग्रेस की सदस्यता ग्रहण की।
हरक ने कांग्रेस प्रदेश प्रभारी देवेंद्र यादव,पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत,नेता प्रतिपक्ष प्रीतम सिंह रावत और कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष गणेश गोदियाल के समक्ष कांग्रेस की सदस्यता ली।
कांग्रेस की सदस्यता लेने के बाद हरक सिंह रावत ने कहा कि वह पूरे मनोयोग से कांग्रेस के लिए कार्य करेंगे।
