देश में फिर बड़ा कोरोना का आंकड़ा, 24 घंटे में मिले एक लाख से ज्यादा मामले

देश में Coronavirus के मामले लगातार बढ़ते जा रहे हैं। बीते 24 घंटे में पूरे देश में covid-19 के नए 1 लाख से ज्यादा मामले…

देश में Coronavirus के मामले लगातार बढ़ते जा रहे हैं। बीते 24 घंटे में पूरे देश में covid-19 के नए 1 लाख से ज्यादा मामले सामने आए हैं। Daily Positivity Rate बढ़कर 7.74 % हो गया है। वहीं weakly positivity rate 4.54 % है। देश में अब तक 68.68 करोड़ corona test किए जा चुके हैं।

21e7b59e-b909-45ce-800c-4b81d0841272 25

देश में हैं corona के इतने एक्टिव केस

Union health ministry के मुताबिक, पिछले 24 घंटे में देश में 1 लाख 17 हजार 100 मामले सामने आए हैं। corona के Active Cases का आंकड़ा बढ़कर 3 लाख 71 हजार 363 हो गया है। ये संख्या भारत में अब तक आए कुल मामलों का 1 % है। भारत में corona से recovery rate 97.57 % हो गया है। बीते 24 घंटे में corona से 30 हजार 836 संक्रमित recover हुए हैं। देश में अब तक corona से 3 करोड़ 43 लाख 71 हजार 845 मरीज recover हो चुके हैं।

Vaccination में भारत ने बनाया record

Vaccination के मामले में भारत ने record बना लिया है। भारत ने 150 करोड़ से ज्यादा vaccine की dose देने की उपलब्धि हासिल कर ली है। देश में अब तक 154.32 करोड़ vaccine की dose दी जा चुकी हैं।

अगर बात करें दिल्ली की तो वहां गुरुवार को corona के 15 हजार 97 नए केस सामने आए थे। इस दौरान 6 मरीजों की मौत हो गई थी। दिल्ली में corona की संक्रमण दर साढ़े 15 % से ज्यादा है। दिल्ली में covid-19 के कारण मरने वालों की संख्या 25 हजार 127 हो गई है।