shishu-mandir

शर्मनाक : uttarakhand में 14 साल की नाबालिग संग दुष्कर्म, किशोरी को नेपाल ले जाने की फिराक में था आरोपी

Newsdesk Uttranews
1 Min Read

उत्तराखंड में दुष्कर्म की घटनाएं लगातार बढ़ती जा रही है। राज्य में नाबालिगों के साथ लगातार दुष्कर्म की घटनाएं सामने आ रही है। ऐसा ही एक मामला और सामने आया है। ये मामला उत्तराखंड के देवप्रयाग का है। यहां एक नाबालिग के साथ दुष्कर्म किया गया है। दुष्कर्म करने वाला आरोपी नेपाल का रहने वाला है।

new-modern
gyan-vigyan

saraswati-bal-vidya-niketan

उत्तराखंड में देवप्रयाग में नाबालिग के अपहरण और दुराचार करने में शामिल दोनों आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है और पुलिस ने मामले की पड़ताल भी शुरू कर दी है। बताया जा रहा है की एक आरोपी नेपाली मूल का है। आरोपी रात के अंधेरे में किशोरी को नेपाल भगाने की फिराक में था। घटना की जानकारी मिलने के बाद से स्थानीय लोगों में रोष व्याप्त है।पीड़ित की उम्र 14 साल बताई जा रही है। हालांकि इस मामले में दो युवकों को गिरफ्तार कर लिया गया है।

पकड़े गए आरोपी लोक बहादुर उर्फ प्रकाश पुत्र भीम बहादुर निवासी ग्राम तिलकपुर थाना कमदीबांके, नेपाल तथा रोहित पुत्र सोबन निवासी आमसारी पोस्ट गजा, टिहरी गढ़वाल के रहने वाले बताये जा रहे हैं।