Breaking- पूर्व कैबिनेट मंत्री यशपाल आर्य, विधायक संजीव सहित 24 के खिलाफ एफआईआर दर्ज

Newsdesk Uttranews
5 Min Read

बाजुपर 5 दिसंबर 2021

new-modern

बीते दिवस बाजपुर में हुए विवाद के बाद अब दूसरे पक्ष की तहरीर पर पूर्व कैबिनेट मंत्री यशपाल आर्य, विधायक संजीव सहित 24 के खिलाफ एफआईआर दर्ज हुई है। इस मामले में पूर्व ​कैबिनेट मंत्री यशपाल आर्य की तहरीर पर 13 लोगों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराई गयी थी।

उत्तराखंड ब्रेकिंग : यहां प्यार में नाबालिग किशोरी ने ​ पिया तेज़ाब

इन 24 लोगों पर दर्ज हुआ है मुकदमा
जिन लोगों पर मुकदमा दर्ज हुआ है उनमें पूर्व कैबिनेट मंत्री यशपाल आर्य,यशपाल आर्य के पुत्र और नैनीताल के पूर्व विधायक संजीव आर्य, हरमिंदर सिंह ढिल्लन लाडी,पूर्व चेयरमैन हामिद अली, डीके जोशी, जगप्रीत सिंह, राजकुमार, मुकुंद शुक्ला, नवदीप कंग, रजत भंडारी, बहादुर भंडारी, रेशम सिंह, जगदीप सिंह उर्फ जस ढिल्लो, तनवीर खां गुड्डू, प्रेम सिंह यादव, डा.गुरमीत सिंह, अखिल भंडारी, मंदीप खैरा, आशीष भट्ट, बलवीर सिंह कालू, हरदीप परमार, नितिन बिष्ट, सूरज यादव, रविंद्र चौपड़ा उर्फ बिल्लू शामिल हैं।

Uttarakhand- युवक को मार दी गोली और फिर बाइक लूट कर हो गये फरार, मामले की जांच में जुटी पुलिस

पूर्व कैबिनेट मंत्री यशपाल आर्य, विधायक संजीव सहित 24 के खिलाफ सुखमीत सिंह पुत्र मुख्तियार सिंह द्वारा दर्ज कराई गयी एफआईआर में उनके साथ गाली गलौच ,मारपीट करने और जान से मारने की धमकी देने से संबंधित मामलो में एफआईआर दर्ज की गयी है।

SSJ University की अंतरमहाविद्यालीय बाँक्सिंग प्रतियोगिता संपन्न


बताते चले कि बीते शनिवार को बाजपुर में कांग्रेस का एक कार्यक्रम आयोजित होना था और इसकी कार्यक्रम के लिये कार्यक्रम स्थल को जाते समय कुलविंदर सिंह किंदा समर्थकों तथा यशपाल आर्य के समर्थकों के बीच धक्कामुक्की और मारपीट की घटना हुई थी। इसके बाद यशपाल आर्य की तहरीर पर कुलविंदर सिंह किंदा सहित 13 नामजद लोगों पर एससी एसटी एक्ट सहित अन्य संगीन धाराओं में मुकदमा दर्ज हुआ था।


अब दूसरे पक्ष की तहरीर के आधार पर बाजपुर कोतवाली पुलिस ने पूर्व मंत्री यशपाल आर्य, उनके पुत्र और विधायक संजीव आर्य,कांग्रेस नेता हरेंद्र सिंह लाडी सहित 24 कांग्रेस कार्यकर्ताओं के खिलाफ धारा 147, 323, 504, 506 में मामला दर्ज किया गया हैं।

Income tax return file- 31 दिसंबर से पहले निपटा ले अपने यह जरूरी काम, वरना लगेगी पेनल्टी


यशपाल आर्य उनके पुत्र संजीव आर्य,कांग्रेस नेता हरेंद्र सिंह लाड़ी सहित 24 लोगों पर मुकदमा दर्ज होने के बाद कांग्रेस ने इसे सत्ता की हनक पर किया मुकदमा करार दिया हैं।


कांग्रेस जिलाध्यक्ष जितेंद्र शर्मा सोनू ने कहा भाजपा सरकार सत्ता के नशे में कांग्रेस कार्यकर्ताओं पर झूठे मुकदमे दज करवा रही है। कहा कि बाजपुर के साथ ही पूरे प्रदेश के सभी लोगों को पता है कि पूर्व कैबिनेट मंत्री यशपाल आर्य के काफिले पर किसने हमला किया हैं और किसी तरह से उनकी जान बच सकी लेकिन फिर भी पुलिस ने सत्ता के दबाब में आकर कांग्रेस कार्यकर्ताओं पर झूठे मुकदमे दर्ज कर दिये।
उन्होंने कहा कि अगर पुलिस ने झूठे मुकदमे वापस नही लिये और हमलावरों की गिरफ्तारी नही की गयी तो कांग्रेस पूरे प्रदेश में भाजपा के खिलाफ प्रदर्शन करेगी।


भाजपा नेता बोले कानून है सबके लिये बराबर
भाजपा प्रदेश प्रवक्ता राजेश कुमार ने यहा जारी बयान में कहा कि सबके लिये कानून बराबर है। कहा कि झूठे मुकदमे लिखवाने का काम कांग्रेस ही करती है जबकि भाजपा राज में पुलिस को ईमानदारी से काम करने के लिये जाना जाता है। कहा कि इस मामले में पुलिस ईमानदारी के साथ कार्य कर रही है। कहा कि मंत्री का काफिला रोकने वाले और आपस में गुत्थमगुत्था होने वाले दोनों ही लोग कांग्रेस पार्टी के ही थे और कांग्रेस नेता यशपाल आर्य भाजपा पर आरोप लगाकर अपनी राजनीति चमकाने का कार्य कर रहे हैं।