Almora- सामाजिक कार्यकर्ता गिरीश जोशी ”गिरदा” का निधन

अल्मोडा,18 नवम्बर 2021 वयोवृद्व सामाजिक कार्यकर्ता गिरीश जोशी ”गिरदा” का निधन हो गया है। वह पिछले लंबे समय से ​बीमार चल रहे थे और बेस…

अल्मोडा,18 नवम्बर 2021

21e7b59e-b909-45ce-800c-4b81d0841272 25

वयोवृद्व सामाजिक कार्यकर्ता गिरीश जोशी ”गिरदा” का निधन हो गया है। वह पिछले लंबे समय से ​बीमार चल रहे थे और बेस अस्पताल में भर्ती थे।

गिरीश जोशी ”गिरदा” का अंतिम संस्कार आज स्थानीय विश्वनाथ घाट में कर दिया गया। वह अविवाहित थे। नगर के सामाजिक कार्यकर्ताओं ने उनके शव को मुखाग्नि दी।


वाहिनी से जुड़े दयाकृष्ण काण्डपाल ने बताया पिछले माह आयी आपदा के बाद से गिरीश जोशी ”गिरदा” का स्वास्थ्य खराब हो गया था और नगर के प्रतिष्ठित व्यापारी रवेल कपूर ने उन्हे अस्पताल मे भर्ती कराया था और उनका जिला अस्पताल मे उपचार चला। दयाकृष्ण काण्डपाल,रवेल कपूर ,पीसी तिवारी, मो0 कमाल,गणेश जोशी,किशन गुरूरानी, पप्पू बिष्ट, एडवोकेट दीवान धपोला,पालिकाध्यक्ष प्रकाश जोशी आदि उनकी देखभाल करने वालों में शामिल रहे। उनकी भतीजी रचना जोशी दिल्ली से लगातार उनका हाल चाल पूछती रही। त्रउपचार के दौरान कोई भी परिवारिक व्यक्ति उनके साथ मौजूद नही रहा। इस बीच क्षय रोग होने पर एडवोकेट दीवान धपोला ने उन्हे बेस अस्पताल में भर्ती कराया और उनके ​अंतिम समय तक वह उनके साथ थे। अन्त समय मे वे ही उनके साथ थे।


विश्वनाथ घाट में गिरीश जोशी ”गिरदा” की याद में शोक सभा भी आयोजित की गयी। नगर के वरिष्ट नागरिक एडवोकेट दीवान धपोला,पी सी तिवारी,पप्पू बिष्ट,गणेश भट्ट किशन गुरूरानी,पंकज भट्ट आदि ने उन्हे मुखाग्नि दी।

इस अवसर पर विश्वनाथ घाट में आयोजित एक एक शोक सभा में उपपा अध्यक्ष पीसी तिवारी ने कहा कि गिरीश जोशी ”गिरदा” विभिन्न जन आन्दोलनों मे सक्रिय रहे। वह वन आन्दोलन व राज्य आन्दोलन से जुडे रहे। उलोवा नेता एडवोकेट जगत रौतेला ने कहा कि गिरीश जोशी बेबद मिलनसार व अध्ययनशील व्यक्ति थे, आन्दोलनो मे उनकी भूमिका रहती थी।