शहीद ऊधम सिंह का त्याग रखा जाएगा युगों-युगों तक याद : नड्डा

Newsdesk Uttranews
1 Min Read

देहरादून। भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा और मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने विगत दिवस कलेक्ट्रेट परिसर रुद्रपुर में शहीद ऊधम सिंह की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की। इस मौके पर उन्होंने कहा कि शहीद ऊधम सिंह के त्याग और बलिदान को युगों-युगों तक याद किया जायेगा।

new-modern


केंद्रीय रक्षा एवं पर्यटन राज्य मंत्री अजय भट्ट, भाजपा प्रदेश अध्यक्ष
मदन कौशिक, राज्यसभा सांसद एवं राष्ट्रीय प्रवक्ता अनिल बलूनी, विधायक राजकुमार ठुकराल, राजेश शुक्ला, मेयर रामपाल सिंह, भाजपा जिला अध्यक्ष शिव अरोरा, मण्डलायुक्त सुशील कुमार, डीआईजी नीलेश आनन्द भरणे, प्रभारी जिलाधिकारी आशीष भट्गाई, अपर जिलाधिकारी जय भारत सिंह, उप जिलाधिकारी प्रत्यूष सिंह, ओसी कलेक्ट्रेट नरेश दुर्गापाल आदि ने भी शहीद ऊधम सिंह की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि अर्पित की। इस दौरान जन संवाद कार्यक्रम भी आयोजित किया गया।