धर्म परिवर्तन करवाने वाले दो मौलाना गिरफ्तार

Lucknow:  एक motivational thought के जरिए हिंदुओं का धर्म परिवर्तन करवाने वाले दो मौलानाओं को यूपी ATS ने लखनऊ से गिरफ्तार किया है। ATS टीम करीब चार…

a1e9b433af4bd06ace06b1e1f2cb3457

Lucknow:  एक motivational thought के जरिए हिंदुओं का धर्म परिवर्तन करवाने वाले दो मौलानाओं को यूपी ATS ने लखनऊ से गिरफ्तार किया है। ATS टीम करीब चार दिन से इनसे पूछताछ करके सबूत जुटा रही थी। पाकिस्तान की खुफिया एजेंसी ISI इन्हें फंडिंग भी कर रही थी।

21e7b59e-b909-45ce-800c-4b81d0841272

पकड़े गए मौलाना जहांगीर और उमर गौतम लखनऊ स्थित एक बड़े मुस्लिम संस्थान से जुड़े हैं। ATS अफसरों के मुताबिक यह गरीब हिंदुओं को निशाना बनाते थे। अभी तक करीब एक हजार लोगों का धर्म परिवर्तन करवा चुके हैं, इनमें बड़ी संख्या में मूक बधिर और महिलाएं शामिल हैं।

Lucknow में  इस्लामिक सेंटर चलाते हैं

दोनों मौलाना दावा इस्लामिक सेंटर के नाम से संस्था चलाते हैं। 3 जून को दिल्ली के डासना मंदिर में दो मुस्लिम लड़कों ने पुजारी पर हमले का प्रयास किया गया। दोनों को जब पकड़ा गया तो मौलाना उमर और जहांगीर के बारे जानकारी मिली।

रामपुर के एक गांव मे दो हिन्दू बच्चों का जबरन खतना करवाकर उनका धर्मांतरण करवाने में भी एक मौलाना का हाथ सामने आया है। दोनों पश्चिमी UP के रहने वाले हैं। इन्हें विदेश से संचालित एक मुस्लिम संगठन फंडिंग भी कर रहा था। ATS उसके बारे में जानकारी जुटा रही है।

नोएडा कई जगह धर्म परिवर्तन करवाया

ये मौलाना नोएडा डेफ सोसायटी में संचालित मूक बधिर स्कूल के छात्र-छात्राओं को बरगलाकर और प्रलोभन देकर धर्म परिवर्तन करवा चुके हैं। धर्म परिवर्तित एक हजार महिलाओं बच्चों की सूची मिली है। कानपुर, बनारस और नोएडा के भी तमाम बच्चों, महिलाओं का धर्म परिवर्तन करवा चुके हैं। कानपुर के एक बच्चे को साउथ के किसी शहर में ले जाया गया है। उसके बारे में STF पता लगा रही है।