shishu-mandir

हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने अब योग दिवस पर कर दिया यह ऐलान

Newsdesk Uttranews
3 Min Read


चंडीगढ़। हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने कहा है कि योग को विद्यार्थियों के जीवन का हिस्सा बनाया जा सके, इसके लिए प्रदेश सरकार ने पहली से दसवीं तक की कक्षाओं में योग को पाठक्रम का हिस्सा बनाने का फैसला किया है। विद्यार्थी जीवन से ही बच्चे अगर योग को अपनी दिनचर्या का हिस्सा बनाएंगे तो उनका जीवन सरल होगा।
अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर सोमवार को चंडीगढ़ में आयोजित राज्य स्तरीय कार्यक्रम का उदघाटन करने के पश्चात मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने कहा कि योग हमारे देश की प्राचीन विधा है। जिसे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने समूचे विश्व में नई पहचान दिलाई है। योग को बढ़ावा देने के लिए राज्य सरकार ने योग आयोग का गठन किया। उन्होंने बताया कि प्रदेश के 6700 गांवों में योग व्यायामशालाएं खोलने का फैसला लिया जा चुका है। पहले चरण में एक हजार गांवों में व्यायामशालाएं शुरू की जाएंगी। जिसमें से 550 गांवों में योग व्यायामशालाएं शुरू हो चुकी हैं। जिनके माध्यम से ग्रामीण अंचल के लोग भी योग के साथ जुड़ रहे हैं।
मनोहर लाल ने बताया कि गांवों में एक हजार योग शिक्षक और 22 योगा कोच की भर्ती करने को सरकार ने मंजूरी दे दी है। बहुत जल्द यह भर्तियां शुरू हो जाएंगी। इस योजना के लागू होते ही हरियाणा में योग एक आंदोलन का रूप लेगा। प्रत्येक हरियाणवी इसका हिस्सा होगा।
मुख्यमंत्री ने कहा कि हरियाणा का देश का पहला ऐसा राज्य है जहां आयुष को बढ़ावा देने के लिए विश्वविद्यालय की स्थापना की जा रही है। उन्होंने बताया कि प्रदेश के 407 आयुष चिकित्सालयों में वैलनेस सेंटर खोले जा रहे हैं। इससे प्रदेश के प्रत्येक हिस्से में रहने वाले लोगों को लाभ होगा और वह योग की प्राचीन विधा के साथ सीधे जुड़ सकेंगे। मुख्यमंत्री ने हरियाणा वासियों को अपनाएं रोग-रहें निरोग का मंत्र देते हुए कहा कि योग करने की कोई आयु नहीं होती है। मुख्यमंत्री ने बताया कि हरियाणा के 22 जिलों में 1100 स्थानों पर 55 हजार लोगोंं ने कोरोना प्रोटोकॉल के तहत योग दिवस कार्यकमों में हिस्सा लिया है।

new-modern
gyan-vigyan